{"_id":"5f15097dbd286f0cb9651757","slug":"sdm-imposes-14-days-special-lockdown-in-padrauna-city-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: पडरौना शहर में लागू हुआ 14 दिनों का विशेष लॉकडाउन, कड़ाई से पालन के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: पडरौना शहर में लागू हुआ 14 दिनों का विशेष लॉकडाउन, कड़ाई से पालन के निर्देश
Mon, 20 Jul 2020 08:33 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 20 Jul 2020 08:33 AM IST
विज्ञापन
पडरौना में 14 दिनों का लॉकडाउन घोषित
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के पडरौना शहर में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए एसडीएम सदर ने 14 दिनों का लॉकडाउन घोषित किया है। इस दौरान सभी दुकानें, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, बाजार और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।
विज्ञापन
पडरौना नगर के छावनी, ओंकार वाटिका कॉलोनी, आवास-विकास कॉलोनी, तुलसी आवासीय कॉलोनी, मेन रोड, कन्नौजिया वार्ड, कानू टोला, लाजपत नगर सहित कई मोहल्ले संक्रमण की चपेट में हैं, जिसे देखते हुए एसडीएम सदर ने शहर में 14 दिनों का लॉकडाउन घोषित किया है।
विज्ञापन
एसडीएम सदर रामकेश यादव ने बताया कि बढ़ते संक्रमण को देखते हुए 14 दिनों का लॉकडाउन केवल पडरौना शहर में लगाया गया है। इस दौरान बाजार, सभी दफ्तर और दुकानें बंद रहेंगी। लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन