फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Screws of Trinetra in Gorakhpur Criminals in fear of cameras

गोरखपुर में त्रिनेत्र का शिकंजा: कैमरों से अपराधी-मनचले खौफ में... आधी आबादी बेखौफ

Thu, 02 Mar 2023 11:53 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 02 Mar 2023 11:53 AM IST
सार

एडीजी जोन अखिल कुमार ने कहा कि ऑपरेशन त्रिनेत्र में 91 लोगों की मदद से 176 जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इसका फायदा हुआ है कि आपराधिक घटनाओं में कमी आई है। आरोपी जल्दी पकड़े गए हैं। हर घर कैमरा अभियान की भी शुरुआत की गई है, जिसमें लोग आगे आ रहे हैं। जल्द ही हर जगह कैमरा होगा, जिससे अपराध पर अंकुश लगेगा।

विज्ञापन
Screws of Trinetra in Gorakhpur Criminals in fear of cameras
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोरखपुर में त्रिनेत्र (सीसीटीवी कैमरे) की मदद से पुलिस चंद दिनों में ही बदमाशों को जेल के सलाखों के पीछे भेजने में कामयाब हो रही है। पिछले दस महीनों में गोरखपुर रेंज के 488 मामलों के पर्दाफाश में पुलिस को सीसीटीवी कैमरों की मदद से कामयाबी मिली है। इतना ही नहीं, कैमरों की मदद से केस खुलने के बाद फुटेज को वैज्ञानिक साक्ष्य के तौर पर भी इस्तेमाल कर रही है। इसका फायदा आरोपियों को सजा दिलाने में मिलेगा।

विज्ञापन


एडीजी अखिल कुमार ने ऑपरेशन त्रिनेत्र की शुरुआत कर जनप्रतिनिधि, व्यापारियों व संभ्रात लोगों की मदद से जगह-जगह कैमरे लगवाने की शुरुआत की। इसका असर रहा कि गोरखपुर शहर में 176 जगहों पर कैमरे लग चुके हैं। अब प्रधानों की मदद से गांवों में भी लगाए जा रहे हैं। एडीजी ने अब हर घर कैमरे के अभियान में तेजी लाने के लिए पुलिस को निर्देशित किया है। जिसके घर के कैमरे की मदद से घटनाएं खुलती हैं, एडीजी वहां जाकर परिवार को सम्मानित भी करते हैं।
विज्ञापन





 

केस एक
20 फरवरी 2023 को गोरखनाथ थाना क्षेत्र के हुमायूंपुर उत्तरी में अनूप शर्मा को लोहे के रॉड और डंडे से सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया था। बदमाश उसे मरा समझकर छोड़ गए थे। जहां पर वारदात हुई थी, पास के एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस ने बदमाशों की पहचान कर ली और 24 घंटे के भीतर ही वे दबोच लिए गए। पुलिस विवेचना में फुटेज को वैज्ञानिक साक्ष्य के तौर पर भी इस्तेमाल कर रही है।

केस दो
28 फरवरी 2023 को सहजनवां इलाके के लुचुई के पास महिला होमगार्ड रेनू से बाइक सवार बदमाशों ने झुमका लूट लिया। कान पर बहुत ज्यादा घाव न होने की वजह से पहले तो पुलिस को भी यकीन नहीं हुआ, लेकिन फिर सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो घटना कारित होते नजर आया। पुलिस ने 12 घंटे के भीतर ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपी की भी पहचान कर ली है।

केस तीन
20 फरवरी 2023 को गुलरिहा पुलिस ने लूट करने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया था। बदमाशों ने इलाके में दो घटनाओं को अंजाम देकर 6.19 लाख रुपये, 50 हजार नकद व टैबलेट लूट लिए थे। पुलिस ने दोनों ही घटनाओं में शामिल एक ही गिरोह के तीन बदमाशों को सीसीटीवी कैमरों की मदद से गिरफ्तार किया था। बदमाश के इन्कार करने पर पुलिस ने फुटेज दिखाया, जिसके बाद बदमाशों ने कबूल किया और नकदी बरामद कराया।

केस चार
25 फरवरी को उरुवा बाजार पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से दो घंटे में चोरी बाइक को बरामद कर लिया। चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी की पहचान की और फिर चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में छिपकर खड़े युवक को पकड़ा और फिर उसकी निशानदेही पर बाइक बरामद कर लिया।

 

कैमरा होता तो इन घटनाओं का भी हो जाता पर्दाफाश

  • 24 जून 2022 को बड़हलगंज के शनिचरा पट्टी दुबे गांव में सब्जी विक्रेता राजेंद्र दुबे की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पर्दाफाश हुआ, लेकिन शूटर आज तक नहीं पकड़े गए।
  • 6 अप्रैल 2022 को बांसगांव थाना क्षेत्र के बहोरवा गांव निवासी रुद्र राजभर के बेटे लक्ष्य उर्फ गोलू की छह अप्रैल को गांव में ही हत्या कर फेंकी गई लाश मिली थी। आज तक पर्दाफाश नहीं हो सका।
  • सिकरीगंज में बच्चे का सिर काटकर फेंका गया था।

एडीजी जोन अखिल कुमार ने कहा कि ऑपरेशन त्रिनेत्र में 91 लोगों की मदद से 176 जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इसका फायदा हुआ है कि आपराधिक घटनाओं में कमी आई है। आरोपी जल्दी पकड़े गए हैं। हर घर कैमरा अभियान की भी शुरुआत की गई है, जिसमें लोग आगे आ रहे हैं। जल्द ही हर जगह कैमरा होगा, जिससे अपराध पर अंकुश लगेगा। इससे लोग खुद को सुरक्षित महसूस करेंगे और अपराध होने की दशा में आरोपी बच नहीं पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed