फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Screening of cancer patients will soon be started in the OPD of Mahayogi Guru Gorakhnath Ayush University.

Gorakhpur News: आयुष विवि मेें जल्द शुरू होगी कैंसर रोगियों की स्क्रीनिंग

Fri, 29 May 2026 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 29 May 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Screening of cancer patients will soon be started in the OPD of Mahayogi Guru Gorakhnath Ayush University.
भटहट (गोरखपुर)। महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय की ओपीडी में जल्द ही कैंसर रोगियों की स्क्रीनिंग शुरू की जाएगी। इस पहल में कानपुर के रामा मेडिकल कॉलेज के कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. युवराज सिंह सहयोग करेंगे। बृहस्पतिवार को डॉ. युवराज सिंह और विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. रामचंद्र रेड्डी के बीच इस संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक के दौरान डॉ. युवराज सिंह ने उपस्थित चिकित्सकों को संबोधित किया।
विज्ञापन

उन्होंने महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर जैसी बीमारियों की समय पर जांच के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने सुझाव दिया कि यदि किसी रोगी में कैंसर का संदेह हो तो टेली मेडिसिन के माध्यम से उनसे संपर्क कर अतिरिक्त चिकित्सा सलाह दी जा सकती है। इस दौरान आयुर्वेद की औषधियां की भूमिका पर भी चर्चा हुई। विशेष रूप से इस बात पर विचार किया गया कि कीमोथेरेपी जैसे उपचार के बाद कैंसर रोगियों को ठीक होने में आयुर्वेद दवाई किस प्रकार सहायता कर सकती है।
विज्ञापन

बैठक में डॉ. रमाकांत द्विवेदी, डॉ. लक्ष्मी अग्निहोत्री, डॉ. रम्य कुमार, वित्त नियंत्रक अतुल तिवारी सहित कई चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed