{"_id":"6aa46f18720a0088840fd0ef","slug":"scouting-will-hone-discipline-and-the-spirit-of-service-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1448133-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: स्काउटिंग से निखरेगा अनुशासन और सेवा का भाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: स्काउटिंग से निखरेगा अनुशासन और सेवा का भाव
Sat, 12 Sep 2026 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 12 Sep 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय नं. एक में शुक्रवार को भारत स्काउट और गाइड के तृतीय सोपान परीक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय यह शिविर 11 से 13 सितंबर तक आयोजित किया जा रहा है। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि व विद्यालय के प्राचार्य बैरिस्टर पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलन और ध्वजारोहण कर किया।
उद्घाटन अवसर पर विभिन्न विद्यालयों से आए स्काउट्स ने आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। प्रतिभागियों ने अनुशासन और आत्मविश्वास का प्रदर्शन कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। शिविर प्रमुख राधा वल्लभ मिश्रा ने अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए शिविर की रूपरेखा बताई। प्राचार्य बैरिस्टर पांडेय ने कहा कि स्काउटिंग केवल गतिविधि नहीं बल्कि जीवन जीने की कला है। इससे युवाओं में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और समाजसेवा की भावना विकसित होती है। शिविर में सुकुमार श्रीवास्तव, विकास कुमार मिश्रा, दीपक कुमार प्रतिभागियों की दक्षताओं का मूल्यांकन करेंगे।े