{"_id":"65816186309b90f39609cf7a","slug":"scouting-possible-for-intellectual-and-moral-development-of-children-2023-12-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शिविर: स्काउटिंग बच्चों का बौद्धिक और नैतिक विकास संभव, रैली में किया झांकी और मार्च पास्ट का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर: स्काउटिंग बच्चों का बौद्धिक और नैतिक विकास संभव, रैली में किया झांकी और मार्च पास्ट का प्रदर्शन
Tue, 19 Dec 2023 02:58 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 19 Dec 2023 02:58 PM IST
सार
बतौर विशिष्ट अतिथि स्काउट गाइड के प्रदेश उपाध्यक्ष रामजन्म सिंह ने कहा कि स्काउटिंग गाइडिंग रैलियों के द्वारा कराई जाने वाली प्रतियोगिताओं से उनके अंदर प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होती है। रैली का संचालन जिला सचिव राजेश चंद्र चौधरी व आभार ज्ञापन प्रधानाचार्य ने किया।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा परिषद की गाइड और विभिन्न कंपोजिट और पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चें।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक के सभापति संतराज यादव ने कहा कि स्काउटिंग गाइडिंग एक ऐसी व्यवहारिक शिक्षा है जिसका ज्ञान किताबों में नहीं मिलता बल्कि स्काउट गाइड प्रशिक्षण से मिलता है। जिससे बच्चों का मानसिक बौद्धिक, चारित्रिक और नैतिक विकास संभव है।
विज्ञापन
वह सोमवार को जनता इंटर कालेज चारगांवा में 16 से 18 दिसंबर तक भारत स्काउट और गाइड की तीन दिवसीय जनपदीय रैली के समापन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। बतौर विशिष्ट अतिथि स्काउट गाइड के प्रदेश उपाध्यक्ष रामजन्म सिंह ने कहा कि स्काउटिंग गाइडिंग रैलियों के द्वारा कराई जाने वाली प्रतियोगिताओं से उनके अंदर प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होती है।
विज्ञापन
रैली का संचालन जिला सचिव राजेश चंद्र चौधरी व आभार ज्ञापन प्रधानाचार्य ने किया। इस दौरान जिला मुख्य आयुक्त डाॅ. अरुण कुमार सिंह, डा.दिनेश मणि त्रिपाठी, डा. महेश सिंह, विनीता गौड़, ज्ञानेंद्र ओझा, सूरज चंद्र गौतम, इशरत सिद्दीकी, प्रशिक्षक अजय गुप्ता बजरंगी, प्रतिमा शुक्ला, अजय सिंह, किरण देवी तथा शाइस्ता इस्लाम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
रैली में किया झांकी और मार्च पास्ट का प्रदर्शन
भारत स्काउट और गाइड गोरखपुर की जनपद की रैली में बेसिक शिक्षा परिषद की गाइड टीम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसमें टेंट निर्माण, गैजेट, बिना बर्तन भोजन, झांकी, मार्च पास्ट, सैल्यूट, मिनार, सर्वोत्तम कैडेट रैली परीक्षा, पुल निर्माण आदि का प्रदर्शन हुआ। कंपोजिट विद्यालय जंगल शालिग्राम, स्विंटन, पीएससी बिछिया, हजारीपुर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय महुआडाबर, पिपरौली, विश्वनाथपुर, सोनवापार, जंगल अयोध्या प्रसाद, कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय बड़गो, खोराबार गाईड टीम का प्रदर्शन सराहनीय रहा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेंद्र कुमार सिंह, नगर शिक्षा अधिकारी नरेंद्र सिंह, गाइड कमिश्नर विनीता सिंह एवं जिला गाइड कैप्टन प्रतिमा शुक्ला ने विजेता टीमों को बधाई दी।