फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Scooty riding teenager dies after being crushed by dumper entering no entry

Gorakhpur: नो इंट्री में घुसे डंपर से कुचलकर स्कूटी सवार किशोर की मौत, मां-बाप का था इकलौती संतान

Thu, 08 Sep 2022 02:24 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 08 Sep 2022 02:24 PM IST
सार

अभय शाहपुर थाने के पास एक कॉन्वेंट स्कूल में कक्षा 10वीं का छात्र था। स्कूल में इस समय परीक्षाएं चल रहीं हैं। बुधवार को स्कूल में छोटे बच्चों की परीक्षा होने के नाते अभय की छुट्टी थी। इकलौते पुत्र की मौत के बाद घर पर लोगों का तांता लगा रहा।

विज्ञापन
Scooty riding teenager dies after being crushed by dumper entering no entry
मृतक अभय। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के शाहपुर इलाके के गंगा नगर स्थित पत्रकारपुरम तिराहे पर बुधवार सुबह नौ बजे स्कूटी सवार अभय (16) की नो इंट्री में घुसे मिट्टी लदे डंपर से कुचलकर मौत हो गई। वह स्कूटी से चौराहे पर पैकेट बंद दूध लेने जा रहा था।

विज्ञापन


हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस वाहन को कब्जे में लेकर नंबर के आधार पर चालक की पहचान करने की कोशिश कर रही है। जानकारी के अनुसार किशोर ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन


अभय शाहपुर इलाके के पत्रकारपुरम निवासी और रोडवेज में कंडक्टर रंजीत सिंह की इकलौती संतान था। बुधवार सुबह नौ बजे घर से थोड़ी दूर स्थित चौराहे पर वह बिना हेलमेट लगाए स्कूटी से पैकेटबंद दूध लेने जा रहा था। गंगा नगर तिराहे के पास राप्ती नगर पावर हाउस की तरफ से आ रहे मिट्टी लदे तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया। हादसे में अभय की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर को थाने भेज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

दसवीं का छात्र था अभय
अभय शाहपुर थाने के पास एक कॉन्वेंट स्कूल में कक्षा 10वीं का छात्र था। स्कूल में इस समय परीक्षाएं चल रहीं हैं। बुधवार को स्कूल में छोटे बच्चों की परीक्षा होने के नाते अभय की छुट्टी थी। इकलौते पुत्र की मौत के बाद घर पर लोगों का तांता लगा रहा।

नो इंट्री में प्रवेश लील रहा जिंदगियां
नो इंट्री में खनन की गाड़ियों का प्रवेश जिंदगियां लील रहा है। इसके पहले खोराबार इलाके में भी खनन में लगे वाहनों से कुचलकर लोगों की मौत हो चुकी है। नियमानुसार रिहायशी इलाकों में सुबह छह बजे से रात 11 बजे तक खनन में लगे वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित होता है, लेकिन इस नियम की अनदेखी कर धड़ल्ले से ये वाहन रिहायशी इलाकों में तेजी से दौड़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed