Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Scientists from the Department of Physics at MMMUT conducted groundbreaking research. Published in the Journal of Molecular Modeling

शोध : कैंसर कोशिकाओं को पहचान सकेंगे सोने के नैनो कण, जहां जरूरत वहीं असर करेगी दवा

Sun, 24 May 2026 02:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Scientists from the Department of Physics at MMMUT conducted groundbreaking research. Published in the Journal of Molecular Modeling
नैनोक्लस्टर और कैंसर दवाओं के बीच इलेक्ट्रॉनिक इंटरैक्शन का अध्ययन।
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने कैंसर के इलाज की दिशा में बड़ी कामयाबी हासिल की है। शोध में पाया गया है कि सोने (गोल्ड) के नैनो कण भविष्य में कैंसर कोशिकाओं की पहचान कर सकेंगे। यही नहीं, जहां ट्यूमर होगा, दवा सीधा वहीं पहुंचकर असर करेगी।
विज्ञापन

यह शोध किया है भौतिकी विभाग के अध्यक्ष प्रो. बीके पांडेय व उनके शोधार्थियों डॉ. अभय प्रकाश श्रीवास्तव और सौरव मिश्र ने। यह शोध ''स्प्रिंगर नेचर'' समूह के ''जर्नल ऑफ मॉलीक्यूलर मॉडलिंग'' के मई के ऑनलाइन अंक में प्रकाशित हुआ है। शोध में डेंसिटी फंक्शनल थ्योरी (डीएफटी) के जरिये नई तकनीक विकसित करने की दिशा में कार्य किया गया है।
विज्ञापन

वर्तमान में कैंसर उपचार की सबसे बड़ी समस्या यह है कि दवाओं का प्रभाव पूरे शरीर पर पड़ता है। ये दवाएं कैंसर कोशिकाओं के साथ-साथ स्वस्थ कोशिकाओं को भी नुकसान पहुंचाती हैं, जिससे मरीजों को बाल झड़ने, कमजोरी, उल्टी, थकान और शरीर में दर्द जैसी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्मार्ट ड्रग डिलीवरी सिस्टम की तरह कार्य करते हैं सोने के नैनो कण
शोधार्थी व संस्कृति यूनिवर्सिटी, मथुरा के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अभय प्रकाश के मुताबिक, शोध में पाया गया कि सोने के नैनो कण शरीर के भीतर स्मार्ट ड्रग डिलीवरी सिस्टम की तरह कार्य कर सकते हैं। कैंसर कोशिकाओं के आसपास ग्लूटाथियोन नामक रसायन सामान्य से 10 गुना तक अधिक होता है। जब ये नैनो कण कैंसर प्रभावित हिस्से तक पहुंचते हैं, तो यही रसायन दवा को सक्रिय कर देता है और दवा केवल ट्यूमर के आसपास ही रिलीज होती है। यानी भविष्य में ऐसी दवा विकसित करना संभव है, जो शरीर में घूमते हुए खुद ही कैंसर कोशिकाओं की पहचान कर प्रभाव डाले। इससे स्वस्थ अंगों को कम नुकसान होगा व इलाज पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित और प्रभावी बन सकेगा। यह भविष्य में कैंसर चिकित्सा की दिशा बदल सकता है।

सोना, चांदी व प्लैटिनम के सूक्ष्म धातु कणों पर भी अध्ययन
शोधार्थी सौरव मिश्र ने बताया कि शोध में सोना, चांदी और प्लैटिनम जैसे सूक्ष्म धातु कणों का भी तुलनात्मक अध्ययन किया गया। परिणामों से पता चला कि सोने के नैनो कण दवा को सही समय पर छोड़ने में सबसे अधिक प्रभावी हैं, जबकि प्लैटिनम दवा को अत्यधिक मजबूती से बांध लेता है, जिससे दवा बाहर नहीं निकल पाती। अध्ययन में सोने के नैनो कण सबसे अच्छे तरीके से दवा को बॉडी में रिलीज कर रहे थे। उसके बाद सिल्वर रिलीज कर रहा था। प्लैटिनम बिल्कुल ही रिलीज नहीं कर रहा था।




90 प्रतिशत से अधिक रही सटीकता
प्रो. बीके पांडेय ने बताया कि करीब एक साल तक यह शोध कार्य चला है। पहले अलग-अलग संस्थानों में इस पर कई शोध हो चुके हैं, जिनमें नैनो पार्टिकल के साथ दवाएं निश्चित जगह पर पहुंच रही थीं लेकिन पहुंचने के बाद उसमें से कितने प्रतिशत तक रिलीज हो रही है और कितनी प्रभावी है, यह स्पष्ट नहीं था। शोध में इसी पर फोकस किया गया। इसमें 90 प्रतिशत से अधिक सटीकता पाई गई है।



दवाओं की लागत में आएगी कमी

शोधकर्ताओं के मुताबिक, कम दवा और कम दुष्प्रभाव के कारण उपचार की लागत में भी कमी आ सकती है। इससे कैंसर से जूझ रहे गरीब और मध्यम वर्ग के मरीजों को विशेष रूप से लाभ मिलेगा। स्मार्ट कैंसर चिकित्सा की दिशा में यह शोध महत्वपूर्ण साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed