{"_id":"654140e4c7ee3b7e79053ae7","slug":"scientific-ideas-should-reach-the-common-people-prof-poonam-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-354900-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमजन तक पहुंचें वैज्ञानिक विचार : प्रो. पूनम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आमजन तक पहुंचें वैज्ञानिक विचार : प्रो. पूनम
Tue, 31 Oct 2023 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 31 Oct 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
सेंट एंड्रयूज काॅलेज में राष्ट्रीय संगोष्ठी के उद्घाटन सत्र में बोलीं कुलपति
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। सेंट एंड्रयूज काॅलेज में मंगलवार से दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ हुआ। ‘इनोवेशन एंड इंटरप्रेन्योरशिप ए मैजिक बुलेट टू इंडस्ट्रीयल रिवोल्यूशन थ्रू एंडवांसमेंट इन बायोजाालिकल, केमिकल, फिजिकल एंड मैथमेटिकल साइन्सेज’ विषय पर आयोजित सत्र के उद्घाटन सत्र की मुख्य अतिथि गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि विज्ञान के विषय अलग नहीं होते हैं, हम अपनी सुविधा के लिए उन्हें अलग-अलग बांटकर पढ़ाते और और पढ़ते हैं।
उन्होंने कहा कि इसके पीछे का लक्ष्य विज्ञान को आमजन तक पहुंचाना होता है। प्रधानमंत्री के स्लोगन ‘लैब टू लैंड’ का जिक्र करते हुए कुलपति ने कहा कि जबतक वैज्ञानिक विचार आमजन तक नहीं पहुंचेगा तबतक हमारी सोच औद्योगिक नहीं होगी। ऐसा होने पर ही विज्ञान की सामाजिक उपयोगिता सिद्ध होगी। उन्होंने अनुसंधान को पेटेंट कराने पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. शांतनु रस्तोगी थे। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी प्रो. अश्वनी मिश्रा ने कृषि में नवाचार पर जोर दिया।
क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, गोरखपुर मंडल गोरखपुर प्रो. अश्विनी कुमार मिश्रा ने कहा कि कृषि में इनोवेशन की ज्यादा आवश्यकता है।संगोष्ठी को भौतिक विज्ञान विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. सुग्रीव नाथ तिवारी और भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के आचार्य प्रो. नंदकिशाेर मोरे ने भी संबोधित किया। अतिथियों का स्वागत प्राचार्य प्रो. आरएन सैमुअल ने किया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा संगोष्ठी की स्मरणिका का विमोचन किया गया।