फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Schools up to class VIII will remain closed till January 6 in Gorakhpur district DM issued orders

School Closed in UP: अब यूपी के इस जिले में आठवीं तक के सभी स्कूलों को किया गया बंद, DM ने जारी किए आदेश

Fri, 03 Jan 2025 07:45 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 03 Jan 2025 07:45 PM IST
सार

जिलाधिकारी ने कहा कि आठवीं तक के विद्यालयों को छह जनवरी तक बंद रहेंगे। इस आदेश की अवलेहना करने पर विद्यालयों के विरूद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
Schools up to class VIII will remain closed till January 6 in Gorakhpur district DM issued orders
सभी स्कूल 6 जनवरी तक रहेंगे बंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर में ठंड एवं शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी कृष्णा करूणेश ने एक से लेकर आठवीं तक के सभी राजकीय, परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, निजी विद्यालयों को तीन दिन तक बंद करने का आदेश दिया है। जिलाधिकारी ने कहा कि आठवीं तक के विद्यालयों को छह जनवरी तक बंद रहेंगे। इस आदेश की अवलेहना करने पर विद्यालयों के विरूद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन

गौतमबुद्धनगर जिले में भी स्कूल बंद
बता दें कि इससे पहले दो जनवरी को गौतमबुद्धनगर जिले के सभी स्कूलों को अग्रिम आदेश तक बंद रखने के आदेश जारी हो चुके हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने नर्सरी से कक्षा आठ तक के स्कूलों के लिए आदेश जारी किया है। घने कोहरे और ठंड को देखते हुए स्कूल बंद किए गए हैं। यह आदेश सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

मनाली-शिमला से ठंडा प्रयागराज
वहीं प्रदेश में भीषण ठंड के प्रकोप के चलते शुक्रवार को प्रयागराज कुल्लू मनाली और शिमला से भी अधिक ठंडा रहा। जहां कुल्लू मनाली में अधिकत तापमान 16 व शिमला में 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा, तो वहीं प्रयागराज का अधिकतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश में प्रयागराज दूसरा सबसे अधिक ठंडा जिला रहा। वहीं पहले नंबर पर सर्दी के मामले में बहराइज रहा, जिसका अधिकतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस था। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि इस प्रकार की हाड़ कंपा देने वाली ठंड अगले सात दिनों तक जारी रहेगी।

विज्ञापन

प्रदेश में सबसे सर्द पांच जिले
1-बहराइच---12.4 डिग्री सेल्सियस
2-प्रयागराज---12.6 डिग्री सेल्सियस
3-बरेली---13.2 डिग्री सेल्सियस
4-मेरठ---14 डिग्री सेल्सियस
5-लखनऊ---15.1 डिग्री सेल्सियस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed