{"_id":"6ab6e60acaa31ea55c03d2a4","slug":"schools-across-all-boards-for-classes-1-to-12-will-remain-closed-today-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1463830-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कक्षा एक से 12 तक के सभी बोर्ड के स्कूल आज बंद रहेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कक्षा एक से 12 तक के सभी बोर्ड के स्कूल आज बंद रहेंगे
Sat, 26 Sep 2026 02:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। जिले में हो रही भारी बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्रों को राहत दी है। जिलाधिकारी के आदेश पर जिला विद्यालय निरीक्षक अजीत कुमार सिंह ने जिले के सभी विद्यालयों में 26 सितंबर को अवकाश घोषित कर दिया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से निर्देशित किया गया है कि जिले में संचालित सभी राजकीय, परिषदीय, सीबीएसई, आईसीएसई, मान्यता प्राप्त विद्यालय, अशासकीय सहायता प्राप्त, संस्कृत बोर्ड से मान्यता प्राप्त, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग एवं अन्य समस्त बोर्डों से मान्यता प्राप्त कक्षा एक से कक्षा 12 तक के समस्त विद्यालय बंद रहेंगे।
आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि उपरोक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए, अन्यथा की स्थिति में संबंधित संस्था के प्रबंधक, प्रधानाचार्य व प्रधानाध्यापक स्वयं उत्तरदायी होंगे। बारिश के कारण पहले से ही शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिसे देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।