फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Schoolgirls were seen pulling each other's hair and fighting on the street after school hours.

Gorakhpur News: स्कूल गेट पर छात्राओं के दो गुट भिड़े, वीडियो वायरल

Fri, 07 Aug 2026 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 07 Aug 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Schoolgirls were seen pulling each other's hair and fighting on the street after school hours.
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर क्षेत्र के चरगांवा स्थित इंटर कॉलेज के गेट पर बुधवार को छुट्टी के बाद छात्राओं के दो गुटों में मारपीट हो गई। पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। स्कूल गेट के बाहर सड़क पर हुई मारपीट के दौरान छात्रों और राहगीरों की भीड़ जुट गई। इसी बीच किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, चरगांवा स्थित इंटर कॉलेज में बुधवार शाम करीब चार बजे छुट्टी के बाद छात्राएं स्कूल से बाहर निकलीं। इसी दौरान किसी बात को लेकर दो छात्राओं के बीच बहस शुरू हो गई। कुछ ही देर में दोनों पक्षों की अन्य छात्राएं भी वहां पहुंच गईं और विवाद बढ़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद बढ़ने पर एक छात्रा के साथ गाली-गलौज करते हुए कुछ छात्राओं ने मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

वीडियो में एक छात्रा के बाल पकड़कर मारपीट किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं हो सकी है। मौके पर मौजूद अन्य छात्राओं ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद दोनों पक्षों की छात्राएं चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मामले को गंभीरता से लिया है। बृहस्पतिवार को संबंधित छात्राएं विद्यालय नहीं आईं। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में यदि किसी छात्रा की अनुशासनहीनता सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विद्यालय का उद्देश्य छात्राओं को सुरक्षित और अनुशासित वातावरण उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed