फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   school opens in two shifts and child school will get enter after consent of parents

बिना अभिभावकों की सहमति के बच्चों को नहीं बुलाया जाएगा स्कूल, जानिए किस बात पर होगी खास पाबंदी

Tue, 13 Oct 2020 01:34 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 13 Oct 2020 01:34 PM IST
विज्ञापन
school opens in two shifts and child school will get enter after consent of parents
फाइल फोटो। - फोटो : पीटीआई

कोरोना संक्रमण के कारण सात महीनों से बंद चल रहे सीबीएसई, आईसीएसई और यूपी बोर्ड से संचालित स्कूल 19 अक्तूबर से एक बार फिर गुलजार होंगे। राज्य सरकार ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर गाइडलाइंस जारी कर दी हैं। इसके तहत सभी स्कूलों को अपने यहां मेडिकल रूम बनाना होगा। जहां प्रशिक्षित मेडिकल स्टॉफ की तैनाती की जाएगी।

विज्ञापन


मेडिकल रूम में दो बेड, ऑक्सीजन, पल्स ऑक्सीमीटर और थर्मल स्कैनर रखना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही साथ स्कूल के नजदीकी अस्पताल से विद्यालय प्रबंधन को संपर्क रखना होगा। ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल बच्चे, शिक्षक या स्टॉफ को प्राथमिक उपचार मुहैया कराया जा सके। वहीं स्कूल परिसर के अंदर थूकने पर सख्त पाबंदी होगी। पूरे परिसर के अंदर कोरोना से बचाव को लेकर बैनर और पोस्टर लगाने होंगे।
विज्ञापन


कोविड से बचाव के हेल्पलाइन नंबर की जानकारी भी बच्चों को देनी होगी। दो पालियों में स्कूल का संचालन होगा। पहली पाली में नौंवी और दसवीं तो दूसरी पाली में कक्षा 11 और 12वीं के विद्यार्थी तीन तीन घंटो के लिए बुलाए जाएंगे। दो शिफ्ट के बीच एक घंटे का अंतराल रखा जाएगा। ताकि इस दौरान क्लास रूम और परिसर को सैनिटाइज कराया जा सके। बिना अभिभावकों की सहमति के बच्चों को स्कूल नहीं बुलाया जाएगा। ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन पूर्व की तरह जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आउटडोर स्थान पर भी चला सकेंगे क्लास

बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक क्लास में दो छात्रों के बीच छह फीट की दूरी का पालन कराना होगा। साथ ही साथ बच्चों की सुरक्षा के लिए तो क्लास के अलावा उपलब्ध अस्थाई स्थान या आउटडोर स्थान पर भी कक्षाएं चलाई जा सकेंगी। इस दौरान गाइडलाइंस का पालन करना होगा। बच्चों के क्लास के अंदर प्रवेश करने और बाहर निकलने का समय अलग अलग निर्धारित किया जाएगा।

हर शख्स की होगी थर्मल स्क्रीनिंग, 50 फीसदी शिक्षक और बच्चे ही बुलाए जाएंगे
स्कूल बस के साथ परिसर के अंदर दाखिल होने वाले हर शख्स की थर्मल स्क्रीनिंग होगा। मॉस्क लगाना अनिवार्य होगा। हैंड सैनिटाइज कराने के बाद सीधे विद्यार्थी अपनी कक्षाओं के अंदर प्रवेश करेंगे। प्रार्थना, कैंटीन, लाइब्रेरी और सामूहिक गतिविधियों का आयोजन फिलहाल बंद रहेगा। कॉपी, किताब से लेकर टिफिन की शेयरिंग भी बंद होगी। 50 फीसदी शिक्षक और स्टॉफ के साथ बच्चों को ही बुलाया जाएगा।

अधिकारी करेंगे स्कूलों का दौरा
स्कूलों में शासन की ओर से निर्धारित गाइडलाइंस का पालन हो रहा है कि इसपर माध्यमिक शिक्षा विभाग के अफसरों की निगाह होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक और  मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक स्कूलों का औचक निरीक्षण कर बच्चों की सुरक्षा का जायजा लेंगे।

जिला विद्यालय निरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि नौंवी से बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए 19 अक्तूबर से स्कूल खोले जाने का निर्देश मिला है। शासन द्वारा निर्धारित कोविड गाइडलाइंस का शतप्रतिशत पालन कराया जाएगा। दो शिफ्ट में स्कूल खुलेंगे। विद्यालयों को अपने यहां मेडिकल रूम तैयार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed