गोरखपुर में हादसा: स्कूल बस गड्ढे में गिरी, दो छात्राओं की मौत; 30 घायल
उधनापार में स्थित यूएस सेंट्रल एकेडमी स्कूल की बस अलग-अलग गांव के बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। स्कूल से महज तीन सौ मीटर पहले डंपर को ओवरटेक करने के चक्कर में स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिकरीगंज इलाके के यूएस सेंट्रल एकेडमी की बस शुक्रवार सुबह स्कूल से महज 100 मीटर पहले अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। हादसा एक डंपर को ओवरटेक करने के दौरान हुआ। हादसे में बस में सवार दो छात्राओं साक्षी (8) और प्रतिभा (14) की मौत हो गई, जबकि 30 बच्चे घायल हो गए। आशंका जताई जा रही है कि चालक रामजी यादव नशे में धुत था। हादसे के बाद वह फरार हो गया।
गंभीर चोट लगने पर नौ बच्चों को सरकारी अस्पताल भेजा गया, जिनमें से आठ को उपचार करके घर भेज दिया गया। एक छात्र आशुतोष (15) के सिर में चोट लगने की वजह से शहर के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
उधर, घटना से नाराज ग्रामीणों ने गोरखपुर-सिकरीगंज मार्ग को जाम कर दिया। वे हत्या का केस दर्ज करने और मृतकों के परिजनों को 50-50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। दोपहर में दो बजे के करीब ग्रामीणों को समझाकर हटाया गया, तब आवागमन शुरू हो सका।
खबर है कि घटना के बाद से ही स्कूल के कर्मचारी ताला बंद कर फरार हो गए। बाद में पुलिस ने प्रबंधक प्रेम जायसवाल और एक कर्मचारी को खजनी के पास से हिरासत में ले लिया। हादसे में मृत बच्चों की पहचान सिकरीगंज इलाके के सगुआ गांव निवासी प्रतिभा पुत्री कृष्ण कुमार व मठिया बारी गांव निवासी साक्षी पुत्री सुनील के रूप में हुई है। प्रतिभा सातवीं की छात्रा थी, जबकि साक्षी तीसरी कक्षा में पढ़ती थी।
एसपी साउथ जितेंद्र तोमर सिकरीगंज में स्कूल के पास डंपर को ओवरटेक करने के चक्कर में स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दो छात्राओं की मौत हो गई, जबकि कई छात्र चोटिल हो गए। फरार बस चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस टीमें लगी हैं। परिजनों से तहरीर लेकर केस दर्ज किया जाएगा।
ये हुए हैं घायल
1- आयुष(14)पुत्र शिवकुमार निवासी तिवारीपुर,सिकरीगंज।
2- अभिनव(14)पुत्र राकेश सिंह निवासी हरिहरपुर, सिकरीगंज।
3- अंश(13) पुत्र शिवकुमार निवासी तिवारीपुर, सिकरीगंज।
4- रौनक(12) पुत्र गोपाल चंद, निवासी नरायनपुर, सिकरीगंज।
5- प्रज्ज्वल(13) पुत्र गोपाल चंद निवासी- नरायनपुर, सिकरीगंज।
6- मानवी शुक्ला(7) पुत्री योगेश शुक्ल निवासी सहुआ, सिकरीगंज।
7- श्रेया(8) पुत्री दीनानाथ निवासी सहुआ, सिकरीगंज।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.