{"_id":"5ef226378ebc3e432c0c194a","slug":"savings-account-can-be-opened-in-state-bank-of-india-in-just-four-minutes","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मात्र चार मिनट में ऐसे खुल जाएगा एसबीआई में बचत खाता, नहीं जाना पड़ेगा शाखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मात्र चार मिनट में ऐसे खुल जाएगा एसबीआई में बचत खाता, नहीं जाना पड़ेगा शाखा
Tue, 23 Jun 2020 09:26 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 23 Jun 2020 09:26 PM IST
विज्ञापन
एसबीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब बिना बैंक गए घर बैठे ही भारतीय स्टेट बैंक में सिर्फ चार मिनट में बचत खाता खोला जा सकता है। खाता खोलने के लिए सिर्फ आधार और पैन कार्ड सबमिट करने की जरूरत होगी।
विज्ञापन
स्टेट बैंक के उप महाप्रबंधक पीसी बरोड़ ने कहा कि इंस्टा बचत खाता नामक इस खाते का उद्देश्य जरूरतमंद ग्राहकों तक तत्काल बैंकिंग सेवाएं पहुंचाना है। इस खाते में नियमित बैंक खातों की तुलना में सीमित सुविधाएं ही दी जाएंगी।
विज्ञापन
जैसे ग्राहक एक बार में 49,999 तक का लेनदेन कर सकता। वहीं एक वित्तीय वर्ष में 2 लाख तक की राशि जमा कर सकता। 12 माह के भीतर केवाईसी का प्रत्यक्ष सत्यापन कराना होना अन्यथा एक वर्ष के बाद खाता बंद हो जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस खाते से एटीएम कार्ड या योनो कैश के माध्यम से ही निकासी की जा सकती है। हालांकि शाखा या एटीएम में नकदी जमा कराने की सुविधा होगी परंतु चेकबुक या पासबुक जारी नहीं होगा।
खाता खोलने की प्रक्रिया
ग्राहक सबसे पहले अपने मोबाइल फोन में एसबीआई योनो ऐप डाउनलोड करने के बाद ऐप पर क्लिक करेगा तो सबसे नीचे न्यू टू एसबीआई का विकल्प आएगा। उसपर क्लिक करने पर दो विकल्प आएगा जिसमें पहला विकल्प डिजिटल सेविंग्स अकाउंट का तो दूसरा इंस्टा सेविंग्स खाता खोलने का होगा।
इंस्टा सेविंग्स खाते पर क्लिक कर अपना आधार, पैन आदि का विवरण भरते ही मोबाइल फोन पर ओटीपी आएगा। जिसे सिस्टम में डालने और इसके सत्यापित होते ही आपका खाता खुल जाएगा।
इंस्टा सेविंग्स खाते पर क्लिक कर अपना आधार, पैन आदि का विवरण भरते ही मोबाइल फोन पर ओटीपी आएगा। जिसे सिस्टम में डालने और इसके सत्यापित होते ही आपका खाता खुल जाएगा।