फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Satyam Hospital team could not catch operator doctor also away

गोरखपुर सत्यम हॉस्पिटल: संचालक को नहीं दबोच पाई टीम, डॉक्टर भी पकड़ से दूर

Fri, 20 Jan 2023 11:43 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 20 Jan 2023 11:43 AM IST
सार

डॉ. सुनील कुमार सरोज के नाम पर ही सत्यम हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन सीएमओ दफ्तर में हुआ था। सत्यम हॉस्पिटल में ही सोनावत नाम की गर्भवती की मौत मामले में उनके पति रामबदन की तहरीर पर पुलिस ने कथित डॉक्टर रंजीत के खिलाफ गैर इरादतन की धारा में केस दर्ज किया था। आरोपी रंजीत को पुलिस जेल भिजवा चुकी है।

विज्ञापन
Satyam Hospital team could not catch operator doctor also away
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के भटहट में स्थित सत्यम हॉस्पिटल मामले में संचालक सुभाष निषाद और डॉ. सुनील कुमार सरोज को पुलिस नहीं पकड़ पाई। खबर है कि डॉ. सुनील को गिरफ्तार करने के लिए एक टीम दिल्ली भी गई थी, लेकिन वह नहीं मिला।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, डॉ. सुनील कुमार सरोज के नाम पर ही सत्यम हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन सीएमओ दफ्तर में हुआ था। सत्यम हॉस्पिटल में ही सोनावत नाम की गर्भवती की मौत मामले में उनके पति रामबदन की तहरीर पर पुलिस ने कथित डॉक्टर रंजीत के खिलाफ गैर इरादतन की धारा में केस दर्ज किया था। आरोपी रंजीत को पुलिस जेल भिजवा चुकी है।
विज्ञापन


साक्ष्यों के आधार पर इसी मुकदमे में डॉ. सुनील सरोज का नाम बढ़ा दिया गया। पहले पुलिस ने डॉ. सरोज को अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस भेजा था। नोटिस के बाद भी नहीं आने के बाद उन्हें आरोपी बनाते हुए गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना हुई थी, लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिली। इस प्रकरण में एक मुकदमा एसीएमओ की तहरीर पर भी दर्ज है, जिसमें डॉ. सुनील सरोज आरोपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस इस पूरे गिरोह में जुड़े एक-एक लोगों के खिलाफ जांच जुटाकर कदम आगे बढ़ा रही है। उधर, गत दिनों में जिन 14 डॉक्टरों के नाम हॉस्पिटल के लिस्ट में सामने आए हैं, उसमें से पांच डॉक्टर अब तक बयान दर्ज करा चुके हैं। सभी ने पुलिस को यही बताया है कि उनके नाम का इस्तेमाल हो रहा था, इसकी उन्हें जानकारी ही नहीं है।


 

यह हुआ था

सत्यम हॉस्पिटल में तीन जनवरी को जैनपुर टोला काजीपुर निवासी रामबदन की गर्भवती पत्नी सोनावत की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मामले में पुलिस रामबदन की तहरीर पर रंजीत निषाद के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज किया था। मामले में रंजीत निषाद और कथित नर्स गीता को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भिजवा चुकी है। पुलिस ने इस मामले में दूसरा केस एसीएमओ डॉ. एके सिंह की तहरीर पर डॉ. सुनील कुमार सरोज व संचालक सुभाष निषाद के खिलाफ दर्ज किया है। इन दोनों की तलाश जारी है।

एसपी नार्थ डॉ. मनोज अवस्थी ने कहा कि आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी है। एक टीम दिल्ली भी गई थी, लेकिन वह फरार हो गया था। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed