Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Saturn's movement will change from today, will give benefits

Gorakhpur News: शनि की आज से बदलेगी चाल, देंगे लाभ

Fri, 28 Nov 2025 12:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Saturn's movement will change from today, will give benefits
- अब तक चल रहे थे उल्टी चाल, अब मार्गी होकर चलेंगे सीधी चाल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। ग्रह नक्षत्रों की चाल में शुक्रवार को बड़ा बदलाव होने जा रहा है। शनि 13 जुलाई से चल रहे उल्टी चाल को त्याग कर अब सीधी चाल चलेंगे। इस कारण अधिकतर जन मानस को हो रहे नुकसान में कुछ लाभ होगा।
गोरखनाथ मंदिर संस्कृत विद्यापीठ के ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ. दिग्विजय शुक्ल ने बताया कि शनि की सीधी चाल से जिसको पहले से हानि हो रही थी उनको लाभ हो सकता है। वहीं बेतियाहाता हनुमान मंदिर के महंत आचार्य राम नारायण त्रिपाठी ने बताया कि जिनको शनि से कम लाभ हो रहा हो व पूजा-अर्चना कर लाभ पा सकते हैं।
विज्ञापन

--
इन राशियों पर पड़ेगा यह असर
मेष - जीवन में खर्च ज्यादा हो सकता है। लोगों से उधार ले सकते हैं। आंख की परेशानी हो सकती है। घर में प्रेम बना रहेगा। व्यापार में कुछ नुकसान होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वृषभ- स्वास्थ्य के साथ घर में प्रेम बना रहेगा। व्यापार में भी लाभ हो सकता है। नए व पुराने जगहों से धन का आगमन हो सकता है।
मिथुन- व्यवसाय में बढ़ोतरी हो सकती है। पिता की संपत्ति से लाभ हो सकता है। जीवन में थोड़ा बहुत उथल पुथल हो सकता है, लाभ भी होगा। स्वास्थ्य के साथ अन्य मदों में स्थिति अच्छी होगी।
कर्क- कार्य करने में आपको परेशानी हो सकती है। लेकिन कुल मिलाकर अच्छा होगा। प्रेम, संतान व व्यापार की स्थिति ठीक होगी।
सिंह- व्यापार अच्छा चलने के साथ ही संतान की स्थिति ठीक रहेगी। साथ ही जीवन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वास्थ्य में कुछ नुकसान संभव है।
कन्या- नौकरी में रिस्क लेने में परेशानी हो सकती है। व्यापार में लाभ होगा। इसके साथ ही घर में प्रेम की स्थिति सामान्य रहेगी। खुद व परिवार के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
तुला- पहले हो रही हानियों के बाद अब कुछ लाभ होगा। बुद्धिजीवियों को आशीर्वाद बना रहेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकेंगे, यानी शत्रु कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे।

वृश्चिक- जीवन में सबकुछ ठीक रहेगा। बड़े फैसले को लेने से पहले विचार करें। परिवार की सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। जीवन में सावधान होकर चलें।
धनु- व्यापार में लाभ हो सकता है। घर में सुख में थोड़ी परेशानी हो सकती है। बड़ी वस्तुओं को खरीदने में सावधान रहें। स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा सतर्क रहें।
मकर - व्यापार में पहले से ज्यादा लाभ हो सकता है। परिवार का साथ मिलेगा जिससे स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पराक्रम बना रहेगा, इससे लाभ होगा।
कुंभ- रिश्तों में सुधार आएगा। व्यापार भी ठीक रहेगा। स्वास्थ्य में पहले सुधार आएगा। कहीं से धन का आगमन हो सकता है। नए व पुराने लोगों से जुड़े रहेंगे।
मीन- व्यापार ठीक रहेगा, साथ ही घर में प्रेम बना रहेगा। संतान की स्थिति भी ठीक रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहें, मध्यम रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed