फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Satellite searches of house tax evaders in Gorakhpur

गोरखपुर में हाउस टैक्स की चोरी करना पड़ेगा भारी, सैटेलाइट से की जा रही है निगरानी

Sat, 30 Jan 2021 06:52 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 30 Jan 2021 06:52 PM IST
विज्ञापन
Satellite searches of house tax evaders in Gorakhpur
गोरखपुर नगर निगम। - फोटो : अमर उजाला

गोरखपुर में टैक्स से कमाई बढ़ाने को लेकर केंद्र सरकार द्वारा नामित संस्था की तरफ से नगर निगम के सभी 70 वार्डों में मकान, दुकान का जीआईएस (ज्योग्राफिकल इंफार्मेशन सिस्टम) सर्वे का काम जून तक पूरा हो जाने की उम्मीद है। सैटेलाइट इमेज से साफ हो जाएगा कि किस मोहल्ले में कितने मकान, दुकान या फिर व्यवसायिक प्रतिष्ठान हैं।

विज्ञापन


इमेज से भवन का निर्माण एरिया भी मालूम हो जाएगा। वर्तमान समय में नगर निगम को 1.45 लाख मकान, दुकान और व्यापारिक प्रतिष्ठानों से हाउस, वाटर और सीवर टैक्स से नगर निगम को सिर्फ 22 करोड़ रुपये की आय होती है।
विज्ञापन


नगर निगम के अधिकारियों का मानना है कि सर्वे के बाद निगम को आय में 8 से 10 करोड़ के राजस्व में इजाफा होगा। वहीं अगले चरण में निगम में शामिल 32 गांवों का सर्वे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर नगर आयुक्त डीके शर्मा ने बताया कि नगर निगम में शामिल सभी 70 वार्ड में जीआईएस सर्वे चल रहा है। इससे हाउस टैक्स में हो रही चोरी पर प्रभावी अंकुश लगेगा। साथ ही नगर निगम के हाउस टैक्स के दायरे में नये मकान और दुकान भी आएंगे। सर्वे जून महीने तक पूरा हो जाएगा।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed