फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Saryu river half a meter below the danger mark

Gorakhpur News: सरयू नदी खतरे के निशान से आधा मीटर नीचे

Mon, 05 Aug 2024 05:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 05 Aug 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
Saryu river half a meter below the danger mark
गोरखपुर। जिले में बहने वाली सभी नदियों का जलस्तर लगातार नीचे आ रहा है। खतरे के निशान के करीब पहुंच कर सरयू नदी एक बार फिर नीचे आने लगी है। वह लाल निशान से 52 सेंटीमीटर नीचे आ गई है।
विज्ञापन

इसी तरह राप्ती नदी का जलस्तर भी कई दिन से नीचे आने लगा है। पहले राप्ती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा था। इस समय वह खतरे के निशान से 1.62 मीटर नीचे आ गई है। इसी प्रकार रोहिन नदी भी नीचे आने लगी है। अन्य नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से काफी नीचे आ गया है।
विज्ञापन

नेपाल में बारिश थमने से यहां पर बहने वाली सभी नदियों का जलस्तर अब नीचे आने लगा है। नेपाल में बारिश के बाद सरयू नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा था। वह खतरे के निशान से मात्र 16 सेमी नीचे रह गई थी, लेकिन वह रविवार को खतरे के निशान से 52 सेमी नीचे आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार राप्ती नदी का जलस्तर 24 घंटे में 29 सेमी नीचे आया है। वह खतरे के निशान से 1.62 सेमी नीचे हो गई है। रोहिन नदी खतरे के निशान से 2.65 मीटर नीचे बह रही है। जबकि गोर्रा नदी लाल निशान से 1.65 मीटर नीचे बह रही है। कुआनो 2.71 मीटर नीचे आ गई है। बारिश न होने से नदियों का जलस्तर लगातार नीचे आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed