{"_id":"698785fcd0edec52280a9c2d","slug":"sarfaraz-and-ankita-were-the-best-athletes-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1222626-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सरफराज और अंकिता रहे बेस्ट एथलीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सरफराज और अंकिता रहे बेस्ट एथलीट
विज्ञापन
सेंट एंड्रयूज पीजी कॉलेज के वार्षिक स्पोर्ट मीट के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण
विज्ञापन
- सेंट एंड्रयूज कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन
- सरफराज ने पांच स्वर्ण, अंकिता ने चार स्वर्ण और एक कांस्य पदक अपने नाम किया
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। सेंट एंड्रयूज कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। पुरुष वर्ग में सरफराज और महिला वर्ग में अंकिता बेस्ट एथलीट चुने गए। प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष के सरफराज ने पांच स्वर्ण और बीए द्वितीय वर्ष की अंकिता ने चार स्वर्ण व एक कांस्य पदक अपने नाम किया।
प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग की 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर और लंबी कूद में सरफराज विजेता रहे। इसके अलावा चार गुणा 100 मीटर रिले रेस जीतने वाली टीम का नेतृत्व भी सरफराज ने किया। इसी तरह अंकिता ने 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ के साथ ही लंबी और ऊंची कूद में भी स्वर्ण पदक हासिल किया। 100 गुणा चार मीटर रिले रेस में अंकिता की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग के 800 मीटर दौड़ में कृष्णा चौधरी अव्वल रहे। इसी तरह 1500 मीटर दौड़ में राहुल यादव, 5000 मीटर दौड़ में तुफेल फिरदौस खान, ऊंची कूद में उत्कर्ष प्रताप, गोला प्रेक्षण में हरि ओम उपाध्याय, डिस्कस थ्रो में सोमनाथ जायसवाल, जेवलिन थ्रो में हरिओम उपाध्याय, और 110 मीटर बाधा दौड़ में नकुल कुमार शाही विजेता रहे।
विज्ञापन
महिला वर्ग की 100 मीटर दौड़ में साक्षी चौहान प्रथम रहीं। इसी तरह 1500 मीटर दौड़ में मुस्कान, गोला प्रेक्षण में खुशी, डिस्कस थ्रो में अस्फिया सिद्दीकी, जेवलिन थ्रो में श्वेता साहनी प्रथम रहीं। रिले रेस में मुस्कान एवं उनकी टीम विजेता रही।
महिला अध्यापिकाओं के बीच हुई बॉम्बिंग द स्टेशन में डाॅ. सुषमा श्रीवास्तव व डाॅ. नीतू श्रीवास्तव विजयी रहीं। शिक्षकों की रस्साकसी में विज्ञान संकाय ने बाजी मारी। कर्मचारियों की 100 मीटर दौड़ में मार्क मसीह और स्लो साइकिल रेस में संजय प्रसाद अव्वल रहे।
-- -
सफलता के लिए निरंतर प्रयास जरूरी
समापन समारोह के मुख्य अतिथि नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि कभी भी खिलाड़ी एक बार में पदक नहीं हासिल करता है। उसके लिए निरंतर प्रयास करना पड़ता है। हमें अपनी वास्तविकता को परखते रहना चाहिए तभी सफलता प्राप्त हो सकती है। खिलाड़ियों के लिए अनुशासन सबसे महत्वपूर्ण है। स्वागत प्रो. अमित मसीह व आभार ज्ञापन प्राचार्य प्रो. एसडी राजकुमार ने किया। आयोजन में प्रो. जेवियर मारिया राज, डाॅ. जिलाजीत चौधरी, प्रो. रविन्द्र कुमार, प्रो. ईसी दास, प्रो. आरएन सैमुअल, प्रो. सीओ सैमुअल, प्रो. एसडी शर्मा, प्रो. पीडी सुभाष, प्रो. सुशील राय, प्रो. जेके पांडेय एवं डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने अहम भूमिका निभाई।