{"_id":"5f2c405d8ebc3e3d1e0020f5","slug":"sarafa-shot-dead-in-critical-condition-gorakhpur-news-gkp360867680","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफ को मारी गोली, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफ को मारी गोली, हालत गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सराफ को मारी गोली, हालत गंभीर
लक्ष्मीगंज/रामकोला (कुशीनगर)। कप्तानगंज-रामकोला मार्ग पर लक्ष्मीगंज पेट्रोल पंप के सामने बृहस्पतिवार की शाम सात बजे बदमाशों ने सराफ कृष्णा वर्मा (28) को गोली मार दी। उनके पैर में दो और पेट में एक गोली लगी है। हालांकि बाइक और सराफ के पास रखा सामान सुरक्षित है। उन्हें रामकोला सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। अनुमान है कि लूट के लिए घटना को अंजाम दिया गया है।
पडरौना कोतवाली के बहादुरगंज गांव निवासी कृष्णा वर्मा की गोबरही चौराहे पर आभूषण की दुकान है। बृहस्पतिवार की शाम दुकान बंद करके कृष्णा बाइक से घर जा रहे थे। कप्तानगंज-रामकोल मार्ग स्थित लक्ष्मीगंज पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार तीन युवकों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया और गोली चला दी। आवाज सुनकर पेट्रोल पंप कर्मी और सूचना मिलने पर रामकोला पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने घायल व्यापारी को रामकोला सीएचसी भेजा। आधे घंटे बाद एसपी विनोद कुमार मिश्र भी पहुंच गए। उन्होंने लोगों से घटना की जानकारी ली। उनका कहना है कि ऐसा लग रहा है कि बदमाशों ने लूट में असफल रहने पर खुद को बचाने के लिए गोली मारी है। थानेदारों को अलर्ट कर दिया गया है। जल्दी ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।