{"_id":"657c1ba7c82c070ab60367cf","slug":"saptakranti-express-arrived-late-by-four-and-a-quarter-hours-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: सवा चार घंटे की देरी से आई सप्तक्रांति एक्सप्रेस, बाराबंकी में इंटरलॉकिंग से कई ट्रेनें है कैंसिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: सवा चार घंटे की देरी से आई सप्तक्रांति एक्सप्रेस, बाराबंकी में इंटरलॉकिंग से कई ट्रेनें है कैंसिल
Fri, 15 Dec 2023 02:55 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 15 Dec 2023 02:55 PM IST
सार
गोरखपुर से दिल्ली जाने के लिए स्टेशन पर इंतजार कर रहे नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि सप्तक्रांति एक्सप्रेस से उनकी बुकिंग थी। वह ट्रेन के इंतजार के लिए 5:30 बजे ही स्टेशन पर पहुंच गए थे। यहां आने पर पता चला कि ट्रेन काफी विलंब से आएगी।
विज्ञापन
गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन में लगी यात्रियों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
बाराबंकी में इंटरलॉकिंग के चलते ट्रेनों के कैंसिल होने से यात्रियों की दुश्वारियां तो बढ़ी ही हैं, बृहस्पतिवार को ट्रेनों के लेट चलने से दिक्कतें और बढ़ गई। बिहार से आने वाली सप्तक्रांति एक्सप्रेस गोरखपुर स्टेशन पर रात 10:00 बजे के बाद पहुंची। सवा चार घंटे से इस ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
गोरखपुर से लखनऊ रूट पर इंटरसिटी समेत 34 ट्रेनें कैंसिल चल रही हैं। इसके अलावा लगभग 52 ट्रेनों के रूटों का डायवर्जन है। इसके चलते यात्रियों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को गोरखपुर से दिल्ली जाने के लिए स्टेशन पर इंतजार कर रहे नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि सप्तक्रांति एक्सप्रेस से उनकी बुकिंग थी। वह ट्रेन के इंतजार के लिए 5:30 बजे ही स्टेशन पर पहुंच गए थे। यहां आने पर पता चला कि ट्रेन काफी विलंब से आएगी। रात 10 बजे ट्रेन के स्टेशन पर आने की जानकारी हुई।
इस ट्रेन से मुजफ्फरपुर से गोरखपुर पहुंची रुचिका सिंह ने बताया कि बिहार में परीक्षा के चलते स्टेशनों पर काफी भीड़ थी। बिहार से आने वाली ट्रेनों में घुसने की जगह बड़ी मुश्किल से मिल रही थी। एसी और स्लीपर कोच में भी जनरल कोच जैसे हालात बन गए थे। बड़ी मुश्किल से गोरखपुर स्टेशन तक आए हैं। ट्रेन को जहां शाम छह बजे पहुंचना था वह रात को 10:00 बजे के बाद स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन
गोरखपुर स्टेशन से वैशाली बिहार संपर्क क्रांति समेत अन्य ट्रेनिंग भी बृहस्पतिवार को लेट से चली। वहीं मुंबई और पुणे जाने वाली ट्रेनें अभी लगातार देरी से चल रही है। इसके चलते रेल यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।