{"_id":"60b20cbe8ebc3e34ff399d76","slug":"sankashti-chaturthi-2021-know-ekadanta-sankashti-chaturthi-muhurat-puja-vidhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sankashti chaturthi 2021: इस व्रत को करने से श्रद्धालुओं के कष्ट एवं पाप हो जाते हैं नष्ट, ऐसे करें भगवान गणेश को प्रसन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sankashti chaturthi 2021: इस व्रत को करने से श्रद्धालुओं के कष्ट एवं पाप हो जाते हैं नष्ट, ऐसे करें भगवान गणेश को प्रसन्न
Sat, 29 May 2021 03:13 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 29 May 2021 03:13 PM IST
सार
आज मनाई जा रही है एकदंत संकष्टी चतुर्थी। श्रद्धालु शाम को विधि-विधान से करेंगे भगवान गणेश की पूजा-अर्चना।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एकदंत संकष्टी चतुर्थी का त्योहार आज मनाया जा रहा है। श्रद्धालु व्रत रखकर भगवान गणेश आराधना कर रहे हैं। ऐसी मान्यता है कि संकष्टी चतुर्थी व्रत रखने से व्यक्ति के सभी कष्ट और पाप नष्ट हो जाते हैं। इस दिन पूजा करने पर भगवान गणेश की कृपा से मनुष्य को जीवन में धन, सुख और समृद्धि प्राप्त होती है। निसंतान को संतान की प्राप्ति होती है।
श्रद्धालुओं ने सुबह जल्दी उठकर स्नान किया और लाल रंग के वस्त्र धारण किया। विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा अर्चना की। पंडित अवधेश मिश्रा ने बताया कि शाम के समय व्रती भगवान गणेश की प्रति के समक्ष धूप-दीप प्रज्जवलित करें और ओम गणेशाय नमः या ओ गं गणपते नमः का जाप करें। गणपति को रोली लगाएं और जल अर्पित करें।
पूजा के बाद भगवान गणेश को तिल के लड्डू और मोदक का भोग लगाएं। व्रत कथा पढ़कर चांद के दर्शन कर अपना व्रत खोलें। अपना व्रत पूरा करने के पश्चात जरुरतमंदों को दान अवश्य दें।