फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Sanjay Nishad said in Gorakhpur, Vibhishan, who is in BJP, is the one who is making holes in his boat.

Gorakhpur News: संजय निषाद बोले- भाजपा में शामिल विभीषण ही उनकी नाव में छेद कर रहे, यूपी सरकार में हैं मंत्री

Sat, 11 Jan 2025 02:14 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: रोहित सिंह Updated Sat, 11 Jan 2025 02:14 PM IST
सार

डा. संजय निषाद ने कुछ नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के मंच से, उनके टेंट में, उन्हीं के खर्चे पर ये बोलते हैं कि निषाद को आरक्षण नहीं मिलेगा तो वो वोट नहीं देगा। ये भाजपा को डुबाने वाली बात है। निषाद ने वोट नहीं दिया और 43 सीट हार गए।

विज्ञापन
Sanjay Nishad said in Gorakhpur, Vibhishan, who is in BJP, is the one who is making holes in his boat.
निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद) पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डा. संजय निषाद ने कहा कि भाजपा की नाव डूब रही है।लोकसभा चुनाव में प्रदेश की 43 सीटें हारना और केंद्र में कमजोर सरकार बनना आखिर इसी बात का द्योतक है।

विज्ञापन


भाजपा में शामिल विभीषण ही उनकी नाव में छेद कर रहे हैं। उस नाव में छेद होगा तो हम नहीं डूबेंगे। उन्हें छेद करने वाले विभीषणों को किनारे हटाना होगा। डा. संजय निषाद शनिवार को इलेक्ट्रोहोम्योपैथिक चिकित्सकों के कार्यक्रम में शामिल होने आए थे और पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


डा. संजय निषाद ने कुछ नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के मंच से, उनके टेंट में, उन्हीं के खर्चे पर ये बोलते हैं कि निषाद को आरक्षण नहीं मिलेगा तो वो वोट नहीं देगा। ये भाजपा को डुबाने वाली बात है। निषाद ने वोट नहीं दिया और 43 सीट हार गए। ये लोग विभीषण नहीं हैं तो क्या हैं? अब जनता ही विभीषणों की पहचान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह जान गई है कि किसके समय आरक्षण छीना गया। सपा-बसपा के समय में इसे छीना गया और ये विभीषण तब उन पार्टियों के साथ खड़े थे। कुछ अधिकारियों के कारण बदनामी हो रही है।


हमें पूरा सम्मान मिला था, आगे भी मिलेगा
2027 विधानसभा चुनाव में सीटों के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा के हम छोटे भाई हैं, हमें पहले भी पूरा सम्मान मिला था। आगे भी सम्मान मिलेगा। हम मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed