फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Sanjay Nishad meets JP Nadda in Gorakhpur

यूपी विधानसभा चुनाव 2021: गोरखपुर में संजय निषाद की जेपी नड्डा से मुलाकात, सीटों के बंटवारे पर हुई चर्चा

Mon, 22 Nov 2021 10:08 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 22 Nov 2021 10:08 PM IST
सार

संजय निषाद का दावा है कि मछुआ आरक्षण को लेकर भी सार्थक बातचीत हुई है, नड्डा ने आश्वस्त किया है कि संवैधानिक रूप से मछुआ आरक्षण को लागू किया जाना है।

विज्ञापन
Sanjay Nishad meets JP Nadda in Gorakhpur
संजय निषाद ने जेपी नड्डा से मुलाकात की। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश में दो दिवसीय दौरे पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार को गोरखपुर आए। देर शाम नड्डा ने गोरखपुर सर्किट हाउस में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार निषाद से मुलाकात की। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ और प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल भी मौजूद थे। इस बैठक में दोनों पार्टियों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चा हुई।
विज्ञापन


सरकार ने संजय निषाद को उत्तर प्रदेश पुलिस की वाई श्रेणी सुरक्षा दी है। जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद संजय निषाद ने कहा कि निषाद पार्टी का भाजपा से गठबंधन हो चुका है। दोनों दल के नेताओं के बीच गठबंधन के बाद पहली बार सीटों को लेकर बात हुई।
विज्ञापन


संजय निषाद का कहना है कि 'दोनों पार्टियों के शीर्ष नेतृत्व ने आगामी विधानसभा चुनाव में जीत के लक्ष्य और सीट बंटवारे को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।' दोनों दल यूपी विधानसभा चुनाव में साथ मिलकर लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed