{"_id":"619bb8fb987ab432f4198f09","slug":"sanjay-nishad-meets-jp-nadda-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी विधानसभा चुनाव 2021: गोरखपुर में संजय निषाद की जेपी नड्डा से मुलाकात, सीटों के बंटवारे पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी विधानसभा चुनाव 2021: गोरखपुर में संजय निषाद की जेपी नड्डा से मुलाकात, सीटों के बंटवारे पर हुई चर्चा
Mon, 22 Nov 2021 10:08 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 22 Nov 2021 10:08 PM IST
सार
संजय निषाद का दावा है कि मछुआ आरक्षण को लेकर भी सार्थक बातचीत हुई है, नड्डा ने आश्वस्त किया है कि संवैधानिक रूप से मछुआ आरक्षण को लागू किया जाना है।
विज्ञापन
संजय निषाद ने जेपी नड्डा से मुलाकात की।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश में दो दिवसीय दौरे पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार को गोरखपुर आए। देर शाम नड्डा ने गोरखपुर सर्किट हाउस में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार निषाद से मुलाकात की। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ और प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल भी मौजूद थे। इस बैठक में दोनों पार्टियों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चा हुई।
सरकार ने संजय निषाद को उत्तर प्रदेश पुलिस की वाई श्रेणी सुरक्षा दी है। जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद संजय निषाद ने कहा कि निषाद पार्टी का भाजपा से गठबंधन हो चुका है। दोनों दल के नेताओं के बीच गठबंधन के बाद पहली बार सीटों को लेकर बात हुई।
संजय निषाद का कहना है कि 'दोनों पार्टियों के शीर्ष नेतृत्व ने आगामी विधानसभा चुनाव में जीत के लक्ष्य और सीट बंटवारे को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।' दोनों दल यूपी विधानसभा चुनाव में साथ मिलकर लड़ेंगे।