{"_id":"5ee627ba8ebc3e431c235ad4","slug":"sanitizer-and-ganga-water-will-also-be-sold-in-post-office-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: 15 जून से डाकघर में मिलेगा सैनिटाइजर, गंगाजल की भी होगी बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: 15 जून से डाकघर में मिलेगा सैनिटाइजर, गंगाजल की भी होगी बिक्री
Sun, 14 Jun 2020 07:15 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 14 Jun 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur Post office
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाकघर के काउंटर से लोग सोमवार से सैनिटाइजर भी खरीद सकेंगे। वहीं गंगाजल भी लोगों को यहां से जल्द मिलने लगेगा। बिक्री के लिए लखनऊ स्टोर को गंगाजल की 150 एमएल की दो हजार व 500 एमएल की एक हजार बोतल का ऑर्डर भेज दिया गया है। आने के बाद इन्हें डाकघरों के साथ शाखा डाकघरों और ग्राम पंचायतों में कैंप लगवाकर दिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रवर डाक अधीक्षक एसएन दुबे ने बताया कि मां गंगा का जल संसार में सबसे शुद्ध है, जिसे पाने के लिए लोग हरिद्वार, प्रयागराज और गंगोत्री तक जाते हैं। जहां जाने के लिए हजारों रुपये खर्च करने पड़ते हैं, लेकिन केंद्र सरकार के निर्देश पर डाक विभाग ने गंगाजल घर बैठे उपलब्ध कराने की व्यवस्था कर दी है।
विज्ञापन
लखनऊ स्टोर में ऋषिकेष और गंगोत्री से गंगाजल मंगाया जाता है। इसके बाद यहां से ही प्रदेश के सभी डाकघरों में डिमांड के हिसाब से भेजा जाता है। गंगाजल मुख्य डाकघर में नकद रुपये देकर भी प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
बताया कि गंगाजल के साथ ही एलईडी बल्ब, पंखा और ट्यूबलाइट भी डाकघर से देने की भी योजना है। स्टाक उपलब्ध होने पर उनका वितरण भी किया जाएगा। इसके साथ ही डाकघर के काउंटरों से 15 जून से सैनिटाइजर भी देने की योजना है। सप्लाई आने पर बिक्री शुरू कर दी जाएगी।
इन दामों पर मिलेगा सैनिटाइजर
- 60 एमएल - 30 रुपये
- 100 एमएल - 50 रुपये
- 210 एमएल - 105 रुपये
- 500 एमएल - 250 रुपये