{"_id":"60157094a7ba7d09ff128295","slug":"sanitation-workers-throw-garbage-outside-bjp-leader-house-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: रात में भाजपा नेता ने सफाईकर्मी को दी गाली, सुबह घर के दरवाजे पर फेंका मिला एक ट्रॉली कचरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: रात में भाजपा नेता ने सफाईकर्मी को दी गाली, सुबह घर के दरवाजे पर फेंका मिला एक ट्रॉली कचरा
Sat, 30 Jan 2021 08:27 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 30 Jan 2021 08:27 PM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता के घर के बाहर कूड़ा गिराते सफाई कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां खजनी इलाके के उनवल वार्ड नंबर दस निवासी भाजपा आईटी सेल के नेता इंद्रकुमार निगम के घर के बाहर सफाई कर्मचारियों ने शनिवार की सुबह कचरा गिरा दिया। घर और मोहल्ले में दुर्गंध फैलने पर इंद्रकुमार ने आपत्ति की तो उनकी दुकान पर ईंट-पत्थर भी फेंके। सूचना पर खजनी थानेदार मृत्युंजय राय मौके पर पहुंचे और कचरा साफ कराया।
विज्ञापन
थाने पहुंचे दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए। सफाई कर्मचारियों ने भाजपा नेता पर गाली देने का आरोप लगाया तो भाजपा नेता ने जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया। एक सभासद की शह पर कर्मचारियों द्वारा कचरा फेंके जाने की बात सामने आने पर पुलिस ने भाजपा नेता, सभासद समेत पांच लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया। वहीं दोनों पक्षों ने शाम को आपस में समझौता भी कर लिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, वार्ड नंबर दस निवासी तुलसी जायसवाल की शुक्रवार को मौत हो गई थी। ठंड ज्यादा होने की वजह से भाजपा नेता इंद्रकुमार ने उनके घर के बाहर अलाव की लकड़ी गिराने के लिए एक सफाई कर्मचारी को कहा। उधर से गुजर रहे कर्मचारी सुशील कुमार मौर्या ने थोड़ी देर में आने की बात कही।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों पक्षों पर किया चालान
इसी बात पर कहासुनी हो गई। जिसके बाद शुक्रवार की रात में ही सुशील कुमार ने भाजपा नेता पर गाली देने का आरोप लगाते हुए उनवल चौकी पर तहरीर दे दी। चौकी इंचार्ज ने दोनों पक्षों को बुलाया था मगर इसके पहले ही सुबह होते ही रंजन तिवारी के साथ में सफाई कर्मचारी भाजपा नेता के घर के बाहर प्रदर्शन करने लगे।
नगर पंचायत पर भी प्रदर्शन किया। इन सब के बीच थोड़ी देर बाद ही भाजपा नेता के घर के बाहर ले जाकर कचरा गिरा दिया गया। इससे पूरे मोहल्ले में दुर्गंध फैलने लगी। जिसपर भाजपा नेता ने आपत्ति की तो विवाद और बढ़ गया। बाद में पुलिस दोनों पक्षों को थाने लाई और शांति भंग में चालान कर दिया।
इनका हुआ शांतिभंग में चालान
भाजपा नेता इंद्र कुमार निगम, सभासद रंजन तिवारी, सफाई नायक भरत, सफाईकर्मचारी सुशील कुमार, पूर्व प्रधान उपेंद्र यादव
सफाई कर्मचारी सुशील कुमार ने कहा कि भाजपा नेता गाड़ी रुकवाकर लकड़ी गिरवाना चाह रहे थे। गाड़ी आगे बढ़ गई और कहा कि पांच मिनट में लेकर आ रहा हूं। इसी बात पर मुझे गाली और जान से मारने की धमकी दी।
भाजपा नेता इंद्रकुमार ने कहा कि कर्मचारी को कोई गाली नहीं दी थी। आरोप गलत है। सुबह ही घर के बाहर कचरा फेंका गया। पुलिस ने उलटे मेरे भी खिलाफ कार्रवाई कर दी है।