फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Sandeep Sporting defeated Valentine Football Club in the final match.

Gorakhpur News: संदीप स्पोर्टिंग पीपीगंज बना फुटबॉल लीग का चैंपियन

Tue, 07 Jul 2026 02:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Sandeep Sporting defeated Valentine Football Club in the final match.
विजेता ट्रॉफी के साथ संदीप स्पोर्टिंग की टीम।
गोरखपुर। ओजी क्लब के कृत्रिम फुटबॉल मैदान पर वैलेंटाइन फुटबॉल क्लब के तत्वावधान में आयोजित अंडर-12 सेवन ए साइड गोरखपुर फुटबॉल लीग का खिताब संदीप स्पोर्टिंग पीपीगंज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में संदीप स्पोर्टिंग ने वैलेंटाइन फुटबॉल क्लब को 4-0 से हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया।
विज्ञापन

पहले सेमीफाइनल में संदीप स्पोर्टिंग पीपीगंज ने फतेहपुर स्पोर्टिंग को 2-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। विजेता टीम की ओर से सूर्य ने दोनों गोल किए, जबकि फतेहपुर स्पोर्टिंग के लिए राशिद ने एकमात्र गोल दागा। दूसरे सेमीफाइनल में वैलेंटाइन फुटबॉल क्लब ने एमपी इंटर कॉलेज को 1-0 से शिकस्त दी। मैच के 12वें मिनट में युसूफ ने शानदार मैदानी गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई, जो अंत तक निर्णायक साबित हुई। फाइनल मुकाबले में संदीप स्पोर्टिंग पीपीगंज ने शुरू से ही आक्रामक खेल दिखाया। टीम की ओर से सूर्य, अंशुमान सिंह, अविनाश और आदर्श ने एक-एक गोल कर टीम को 4-0 की शानदार जीत दिलाई।
विज्ञापन

समापन समारोह में मुख्य अतिथि एनपी. गौड़, डॉ. अमिल हयात खान एवं हमजा खान ने विजेता और उपविजेता टीमों सहित उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। प्रतियोगिता में विकास कुमार, रहमतुल्लाह, संजय चौहान, मोहम्मद आदिल, दुर्गेश कुमार और फारूक ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर डॉ. संजय, कमलेश पासवान, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, बुधीराम सहित अनेक खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed