गोरखपुर: दंपती के संपर्क में आने वाले 12 लोगों के लिए गए नमूने, एक्टिव संक्रमितों की संख्या हुई चार
दंपती के संपर्क में आने वाले 12 लोगों के नमूने लिए गए। जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए दंपती का नमूना लिया गया। गोरखपुर जिले में अब तक चार लोग संक्रमित मिल चुके हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में कोरोना संक्रमित दंपती के संपर्क में आने वाले 12 लोगों के नमूने बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग ने लिए हैं। इसके अलावा बीआरडी मेडिकल कॉलेज का माइक्रोबायोलॉजी विभाग दपंति के जीनोम सीक्वेसिंग जांच के लिए नमूना लेकर केजीएमयू भेजने का फैसला लिया है। स्वास्थ्य विभाग की माने तो दपंती की कोई ट्रैवेल हिस्ट्री नहीं है। स्थानीय स्तर पर यह लोग संक्रमण का शिकार हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक कोरोना संक्रमण के मामले जिले में लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसकी वजह से विभाग भी चिंतित है। बधुवार को शास्त्री नगर के दपंती ने निजी पैथालॉजी में कोरोना जांच के लिए सैंपल दिया था। दंपती की ट्रूनेट जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद से विभाग इनकी ट्रैवेल हिस्ट्री जानने में जुटा था। लेकिन, बुधवार को इनका मोबाइल स्वीच ऑफ जा रहा था।
बृहस्पतिवार को किसी तरह स्वास्थ्य विभाग की टीम घर पहुंची और उनके संपर्क में आने वाले 12 लोगों के सैंपल लिए हैं। इसके अलावा दपंती के जीनोम सीक्वेसिंग जांच के लिए भी सैंपल लिए गए हैं। यह सैंपल बीआरडी मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग केजीएमयू भेजेगा।
बताया जा रहा है कि दो से तीन दिनों के अंदर इनकी रिपोर्ट भी आ जाएगी। सीएमओ डॉ आशुतोष कुमार दूबे ने बताया कि दपंती के संपर्क में आने वाले 12 लोगों के नमूने आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए हैं। दंपती के जीनोम सीक्वेसिंग जांच के लिए भी नमूने केजीएमयू भेजे जाएंगे। बताया कि दंपती स्वस्थ्य हैं। होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। एहतियात के तौर पर परिजनों को जरूरी दवाइयां दे दी गई हैं।
विभाग को दंपती करते रहे गुमराह
कोरोना संक्रमित दंपती पहले विभाग को गुमराह करते रहे। जांच कराने का कारण जब विभाग ने जानना चाहा तो पहले दंपती ने यह सफाई दी कि उन्हें विदेश जाना था। बाद में कहा कि इलाज के लिए एसजीपीजीआई जाना था। अंत में उन्होंने यह बताया कि तबीयत ठीक नहीं थी। इसलिए एहतियात के तौर कोविड की जांच कराई गई। पॉजिटिव आने पर दपंती ने डर की वजह से मोबाइल भी स्वीच ऑफ कर लिया था।
पांच से अधिक केस मिलने पर घोषित होगा कंटेनमेंट जोन
सीएमओ ने बताया कि पांच से अधिक केस अगर किसी इलाके में मिलते हैं तो उस क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया जाएगा। अभी केवल शहर के गोरखनाथ इलाके के शास्त्री नगर में दो केस मिले हैं। ऐसे में उन्हें सलाह दी गई है कि वह लोग घर से न निकलें और कोविड प्रोटोकाल का पालन करें।