फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Samples of four batches of medicines sent to company for testing

Gorakhpur: चार बैच की दवाओं के नमूने जांच के लिए कंपनी को भेजा, पकड़ी गई थी दो करोड़ की फेंसिडिल सिरप

Fri, 26 Aug 2022 01:16 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 26 Aug 2022 01:16 PM IST
सार

ड्रग विभाग को लेबोरेट फॉर्मास्युटिकल ने कंपनी के जरिये तीन साल की खरीद-बिक्री का रिकॉर्ड भेजा है। इसके बाद से व्यापारी ने राहत की सांस ली। संचालक मनीष केडिया ने बताया कि रिकॉर्ड देने में देरी की वजह कंपनी की ओर से डाटा का मिलना था। कंपनी पूरा डाटा तत्काल नहीं देती है।

विज्ञापन
Samples of four batches of medicines sent to company for testing
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : social media

विस्तार

गोरखपुर जिले के गीडा में पकड़ी गई दो करोड़ रुपये की फेंसिडिल सिरप के चार बैच की दवाओं के नमूने ड्रग विभाग की टीम ने एबाट कंपनी को भेजा है। यही कंपनी फेंसिडिल सिरप बनाती है।

विज्ञापन


विभाग ने नमूनों के साथ कंपनी को पत्र भेजकर पूछा है कि इस बैच की दवाएं बनी हैं या नहीं, यदि बनी हैं, तो उन्हें किसे बेचा गया है। कंपनी से जवाब मिलने के बाद तय होगा कि फेंसिडिल सिरप एबाट कंपनी ने बनाया है या फिर कहीं और से बनवाकर संबंधित कंपनी का लेवल चस्पा किया गया है।
विज्ञापन

ड्रग विभाग ने अब नशीली दवाओं के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए नए निर्णय लिए हैं। अब कंपनी दवाओं के बैच नंबर की जांच के लिए संबंधित कंपनी से सत्यापन कराएगी। पता किया जाएगा कि बैच सही या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह फैसला फेंसिडिल सिरप की बड़ी खेप मिलने के बाद लिया गया है। मामले में अभी भी दवा व्यापारी भाई अमित गुप्ता और आशीष गुप्ता फरार चल रहे हैं। ड्रग विभाग के इंस्पेक्टर जय सिंह ने बताया कि इस पहल से सही जानकारियां सामने आएंगी। बताया कि फेंसिडिल सिरप मामले में भी संदेह है। क्योंकि, दवा ब्लीचिंग पाउडर के बिल पर आगरा से मंगाई गई थी। कंपनी से जांच रिपोर्ट आने के बाद सही जानकारियां मिल सकेंगी।

 

जांच के लिए 16 नमूने भेजे गए लखनऊ
ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि चार दिनों में जिन दुकानों के नशीली दवाओं के सैंपल लिए गए हैं, उन्हें जांच के लिए लखनऊ भेजे गए हैं। इनमें 16 दवाओं के नमूने शामिल हैं। जांच के बाद अन्य कार्रवाई की जाएगी।

लेबोरेट फॉर्मास्युटिकल ने तीन साल का रिकॉर्ड विभाग को सौंपा
ड्रग विभाग को लेबोरेट फॉर्मास्युटिकल ने कंपनी के जरिये तीन साल की खरीद-बिक्री का रिकॉर्ड भेजा है। इसके बाद से व्यापारी ने राहत की सांस ली। संचालक मनीष केडिया ने बताया कि रिकॉर्ड देने में देरी की वजह कंपनी की ओर से डाटा का मिलना था। कंपनी पूरा डाटा तत्काल नहीं देती है। इसके लिए कंपनी ने शुक्रवार का समय मांगा था। कंपनी ने एक दिन पहले ही बृहस्पतिवार को पूरा रिकॉर्ड उपलब्ध करा दिया है, जिसे विभाग को सौंप दिया गया है। इसमें किसी तरह की अनियमितता नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed