फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Samajwadi party workers protest against BJP in Basti

बस्ती में सपा का प्रदर्शन, कहा- गरीबों से रोजी रोटी छीन रही है सरकार

Mon, 17 Feb 2020 06:42 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, बस्ती।
डिजिटल न्यूज डेस्क, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Mon, 17 Feb 2020 06:42 PM IST
विज्ञापन
Samajwadi party workers protest against BJP in Basti
जनता को संबोधित करते पूर्व सपा मंत्री रामप्रसाद चौधरी, विपिन शुक्ला व अन्य लोग। - फोटो : अमर उजाला।

सपा ने सोमवार को जिलाध्यक्ष महेंद्रनाथ यादव के नेतृत्व 11 सूत्रीए मांगों को लेकर शास्त्री चौक पर धरना दिया। महेंद्रनाथ ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास का नारा देकर गरीबों की रोजी-रोटी छीन रही है। रातों-रात गरीबों की झोपड़ियों पर बुलडोजर चलवाकर सरकार ने गरीबों को मिटाने का संकेत दे दिया है।

विज्ञापन


कहा कि गरीबों पर जुल्म करने वाली सरकार ज्यादा दिन नहीं टिकती। पूर्व मंत्री रामप्रसाद चौधरी ने कहा कि गन्ना किसानों का चीनी मिलों पर करोड़ो रूपया बकाया है। दो चीनी मिलें बंद हो गई और भाजपाई उपलब्धियों का ढोल पीट रहे हैं।
विज्ञापन


पूर्व विधानसभा प्रत्याशी विपिन शुक्ला ने कहा कि सरकार जनता से झूठ बोल रही है। किसानों का बकाया देने व चीनी मिल मालिकों को जेल में डालने की बात कही थी लेकिन आज सरकार किसानों को अपना हक मांगने पर जेल में डाल दे रही है। वहीं प्रदेश में कानून व्यवस्था बिल्कुल खत्म हो गई है, इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट भी टिप्पणी कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरने को पूर्व विधायक रामललित चौधरी, दूधराम, राजेंद्र प्रसाद चौधरी, जितेंद्र प्रसाद उर्फ नंदू, चंद्रभूषण मिश्र, विजय विक्रम आर्य, सुमन सिंह, इंद्रावती शुक्ल, सिद्धार्थ सिंह, विपिन शुक्ल, राजकपूर यादव, रविंद्र यादव, सिद्धेश सिन्हा, फूलचंद्र श्रीवास्तव, अरविंद सोनकर, कृष्ण चंद्र सिंह, जावेद पिंडारी, पवन यादव आदि ने संबोधित किया।


 धरने के बाद राज्यपाल को संबोधित 11 सूत्रीए ज्ञापन एसडीएम सदर को दिया। इस मौके पर अली अहमद, जमील, पिंटू शुक्ल, मो. साहिर, मो. जावेद, अब्दुल मोईन, मो. अहमद सज्जू, राम प्रकाश चौधरी, मो. उमर, मो. सलीम, अरविंद यादव, अनिल निषाद, गुलाम गौस, सीताराम चौहान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed