फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Salesman and driver swindled Rs 41 lakh by forging the businessman's signature

Gorakhpur News: व्यापारी का फर्जी हस्ताक्षर बना कर सेल्समैन और ड्राइवर ने हड़प लिए 41 लाख

Tue, 22 Apr 2025 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 22 Apr 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Salesman and driver swindled Rs 41 lakh by forging the businessman's signature
- पहले चेकबुक की चोरी, फर्जी हस्ताक्षर कर भरी रकम
विज्ञापन

- फिर चाय में नशीली दवा मिलकर व्यापारी को किया अचेत
- बैंक स्पष्टीकरण फोन काॅल पर ड्राइवर ने व्यापारी बनकर की बात

गोरखपुर। गीडा क्षेत्र में स्थित केनुला फैक्टरी के मालिक को उसी के सेल्समैन और ड्राइवर ने मिलकर 41 लाख रुपयों की चपत लगा दी। पहले दोनों ने व्यापारी का चेकबुक चुराई। इसके बाद व्यापारी का फर्जी हस्ताक्षर कर बैंक से 41 लाख रुपये उड़ा लिए। रकम बड़ी होने के नाते बैंक से स्पष्टीकरण फोन भी आया, लेकिन ड्राइवर ने व्यापारी बनकर फोन पर अनुमति दे दी। जानकारी होने पर व्यापारी ने एसीजेएम एसडी प्रथम न्यायालय के समक्ष प्रार्थना पत्र देकर मामले को प्रस्तुत किया है। कोर्ट के आदेश पर शाहपुर पुलिस ने केस दर्ज किया है और मामले की जांच कर रही है।

थाना शाहपुर क्षेत्र के बशारतपुर अंतर्गत खरैया पोखरा, भोलाजी पुरम के रहने वाले बाबूराम प्रसाद पुत्र विश्वनाथ प्रसाद, रेलवे गोरखपुर में ठेकेदारी करते हैं और गीडा सेक्टर 13 में लाइफ मेडिको नाम से केनुला फैक्टरी भी डाल रखी है। इसमें संतकबीरनगर के मगहर का रहने वाला गुफरान आलम सेल्समैन का कम करता है। बाबू राम के मुहल्ले का रहने वाले देवेंद्र सिंह काफी समय से उनकी गाड़ी चलाता है। ड्राइवर देवेंद्र और सेल्समैन गुरफान की काफी अच्छी दोस्ती हो गई थी। बाबूराम का आरोप है कि 9 सितंबर 2024 को ड्राइवर देवेंद्र सिंह ने उनके चेक बुक से एक पन्ना चोरी कर लिया और दोनों ने मिलकर कूटरचित हस्ताक्षर कर उनके एसबीआई बैंक के खाते से 10 लाख रुपया भुगतान करा लिया। सफल हो जाने पर दोनों ने फिर एक बार 20 सितंबर 2024 को दोबारा घटना को अंजाम दिया, लेकिन इस बार आरोपियों ने बड़ी रकम निकालने का प्लान बनाया और कूटरचित तरीके से 31 लाख रुपये धनराशि भरकर गुरफान बैंक चला गया। इधर देवेंद्र ने दिन में 11 बजे चाय में नशीला पदार्थ खिलाकर बाबूराम को अचेत कर दिया और बैंक स्पष्टीकरण फोन काॅल पर स्वयं बाबूराम बनकर भुगतान की अनुमति दे दी। कुछ दिनों बाद जब बाबूराम की तबीयत ठीक हुई तो वो बैंक में रुपया निकालने पहुंचे तब उन्हें धोखाधड़ी की जानकारी हुई। उन्होंने इस बाबत जब दोनों से पूछताछ की तो दोनों इनकार करने लगे और अपशब्दों का प्रयोग करते हुए जान-माल की धमकी देने लगे।
विज्ञापन

शाहपुर थाना प्रभारी नीरज राय ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed