फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Salary of 10 primary school teachers found absent in investigation stopped

जांच में गैरहाजिर मिले 10 प्राइमरी स्कूल के शिक्षकों का वेतन रोका

Tue, 15 Dec 2020 02:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
Salary of 10 primary school teachers found absent in investigation stopped
जांच में गैरहाजिर मिले 10 प्राइमरी स्कूल के शिक्षकों का वेतन रोका
विज्ञापन

गोरखपुर। बीएसए के निर्देश पर सोमवार को कैंपियरगंज और सहजनवां ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों की औचक जांच में 10 शिक्षक गैरहाजिर मिले। उनका वेतन रोक दिया गया है। जांच के दौरान विभिन्न विद्यालयों के तीन प्रधानाध्यापक, सात सहायक अध्यापक और एक शिक्षामित्र गैरहाजिर मिले।
जानकारी के मुताबिक, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा डॉ. ज्ञान प्रकाश राय की अगुवाई में पहुंची टीम को कैंपियरगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय गुुलरिहा में जांच के दौरान सभी शिक्षक गैरहाजिर मिले। इसको लेकर प्रधानाध्यापक उमेश चंद्र शुक्ल, सहायक अध्यापक साधना, राजेश कुमार सुमन एवं शशि प्रकाश मिश्र का वेतन रोक दिया गया। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा ने सहजनवां ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय शोकुरहा का निरीक्षण किया। यहां सुबह सवा नौ बजे तक विद्यालय बंद मिला।
विज्ञापन

इस लापरवाही पर प्रधानाध्यापक सूर्य नारायण सिंह, सहायक अध्यापक संध्या सिंह, नीलम त्रिपाठी, दिव्या त्रिपाठी व शिक्षामित्र गीता गुप्ता का वेतन व मानदेय रोक दिया गया। जिला समन्वयक निर्माण रमेश चंद ने सहजनवा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय भीमापार का निरीक्षण किया। निरीक्षण में सुप्रिया देववंशी व उम्मे कुलसुम गैरहाजिर मिलीं। दोनों का वेतन बाधित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed