फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Sainthwar Malla community is with BJP, party leaders are ignoring the community

Gorakhpur News: सैंथवार मल्ल समाज भाजपा के साथ, पार्टी के नेता समाज को कर रहे नजरंदाज

Mon, 06 Apr 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 06 Apr 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Sainthwar Malla community is with BJP, party leaders are ignoring the community
गोरखपुर। सैंथवार मल्ल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगा सिंह ने कहा कि उनका समाज हमेशा भाजपा के साथ रहा है लेकिन भाजपा के नेता उनके समाज के लोगों की उपेक्षा कर रहे हैं। यदि इसी तरह से उपेक्षा होती रही तो सैंथवार मल्ल समाज भाजपा से दूरी बनाने को मजबूर होगा।
विज्ञापन

गंगा सिंह सैथवार नेता ने कहा कि उनका समाज हमेशा से भाजपा का परंपरागत वोटर रहा है। हर चुनाव में समाज के लोग भाजपा प्रत्याशी को वोट देते रहे। केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार है लेकिन न तो संगठन न ही सरकार में उनके समाज के किसी नेता को प्रमुख जिम्मेदारी नहीं दी गई। प्रदेश के किसी भी जिले का जिलाध्यक्ष उनके समाज के लोगों को नहीं बनाया गया। नगर निगम में जिन 10 पार्षदों को मनोनीत किया गया है उनमें उनकी बिरादरी का कोई पार्षद नहीं है। शिक्षक कृष्ण मोहन के खुदकुशी मामले में अब तक न तो बीएसए की गिरफ्तारी हुई न ही बाबू की। कुशीनगर में कैप्टन अमन सिंह और हाटा के शहीद सब इंस्पेक्टर को उचित सम्मान नहीं मिला। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed