फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Sainik School: Studies started with 168 children in the first session

Gorakhpur News: सैनिक स्कूल: पहले सत्र में 168 बच्चों से शुरू हुई पढ़ाई

Mon, 09 Sep 2024 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Sainik School: Studies started with 168 children in the first session
-23 जुलाई 2021 को सीएम ने किया था शिलान्यास- पहले साल कक्षा छह और कक्षा नौ में लिया गया है प्रवेश
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। प्रदेश के दूसरे और पूर्वांचल के पहले सैनिक स्कूल का शनिवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किया। इस स्कूल का शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 23 जुलाई 2021 को किया था। प्रथम चरण में इस स्कूल में कक्षा 6 और 9 में 84-84 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया है। इनमें 40 छात्राएं और 128 छात्र हैं।

इस विद्यालय में कक्षा 6 से 12 तक बालक-बालिकाओं को आवासीय व्यवस्था के तहत शिक्षा प्रदान की जाएगी। प्रवेश परीक्षा के जरिए कक्षा 6 और 9 में दाखिला लेने के बाद एक जुलाई से पढ़ाई शुरू हो चुकी है। यहां छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग कैंपस हैं। 20 क्लास रूम, 4 लैब्स, छात्रावास, डायनिंग हाल, मल्टीपर्पज हाल, कांफ्रेंस हाल, 1014 सीटेड ऑडिटोरियम, योग सेंटर, इनडोर शूटिंग रेंज, इनडोर स्विमिंग पूल और सीएसडी कैंटीन की सुविधा है। इस स्कूल में छात्र-छात्राओं को चार सदनों (हॉस्टल) में रखा गया है। इन सदनों का नामकरण शहीद भगत सिंह, शहीद पंडित रामप्रसाद बिस्मिल, शहीद बंधु सिंह और रानी लक्ष्मीबाई के नाम पर किया गया है। विद्यार्थियों के लिए भोजन की व्यवस्था अन्नपूर्णा भवन में की गई है। परिसर में खेल गतिविधियों के लिए बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, फुटबॉल, टेनिस, बैडमिंटन कोर्ट बनाए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article