{"_id":"6a3d98b4e9bbd8219a05c60d","slug":"said-the-projects-would-prove-to-be-a-milestone-in-the-direction-of-industrial-development-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1366205-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान ने धुरियापार इंडस्ट्रियल टाउनशिप का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान ने धुरियापार इंडस्ट्रियल टाउनशिप का किया निरीक्षण
Fri, 26 Jun 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 26 Jun 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- बोले, औद्योगिक विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी परियोजनाएं
गोरखपुर। केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री कमलेश पासवान ने बृहस्पतिवार को धुरियापार इंडस्ट्रियल टाउनशिप का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने परियोजना से जुड़े अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर कार्यों में तेजी लाने और निर्धारित समय सीमा में आधारभूत सुविधाओं का विकास सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह परियोजना पूर्वांचल के औद्योगिक विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। इससे हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और क्षेत्र में निवेश को नई गति मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों से निवेशकों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने को कहा। इस दौरान गीडा के एसीईओ रामप्रकाश ने परियोजना की वर्तमान स्थिति और आगामी योजनाओं की जानकारी दी।