फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Sahajanwan MLA Pradeep Shukla helped financially by reaching Ramanand village

गोरखपुर: रामानंद के इलाज के लिए बढ़े हाथ, विधायक ने गांव पहुंचकर की आर्थिक मदद

Sat, 08 Oct 2022 10:31 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 08 Oct 2022 10:31 AM IST
सार

सीएमओ डॉ आशुतोष कुमार दुबे ने कहा कि रामानंद के इलाज के संबंध में जानकारी ली गई है। इलाज का इस्टीमेट तैयार कराकर शासन को भेजा जाएगा। मरीज को डायलिसिस के लिए जिला अस्पताल बुलाया गया है। मरीज के परिजनों ने शनिवार को जिला अस्पताल आने की बात कही है। जिला अस्पताल में मरीज का डायलिसिस कराया जाएगा।

विज्ञापन
Sahajanwan MLA Pradeep Shukla helped financially by reaching Ramanand village
रामानंद अपने माता-पिता के साथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के सहजनवां क्षेत्र के ग्राम टड़वा माफी निवासी रामानंद गोंड के इलाज के लिए हाथ बढ़ने लगे हैं। क्षेत्रीय विधायक प्रदीप शुक्ला शुक्रवार को रामानंद के घर गए और आर्थिक मदद की। उन्होंने जिला प्रशासन से हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया है। वहीं, डीएम के निर्देश पर सीएमओ ने रामानंद को डायलिसिस के लिए जिला अस्पताल बुलाया है। उनका कहना है कि इलाज में हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन

 
रामानंद के पिता सुदामा ने बताया कि छह माह पहले रामानंद की आंखों में दिक्कत हुई थी। परिजनों ने जांच कराई तो किडनी खराब होने की जानकारी डॉक्टरों ने दी। इसके बाद इलाज के लिए निजी अस्पताल गए तो, डायलिसिस की सलाह दी गई। कुछ दिनों तक डायलिसिस हुआ, लेकिन किडनी ठीक नहीं हुई। डॉक्टरों ने किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह दी है, जिसमें काफी खर्च आएगा। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से सुदामा बेटे का इलाज नहीं करा पा रहे हैं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: पटरियों पर दौड़ेंगी ट्रेनें, ऊपर चलेगा फूड प्लाजा, एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित होगा गोरखपुर जंक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सुदामा ने बताया कि बीआरडी मेडिकल कॉलेज से लेकर लखनऊ तक से निराश लौट आया हूं। कहीं इलाज की सुविधा नहीं मिल पाई। उन्होंने बताया कि आयुष्मान कार्ड से भी इलाज नहीं हो पा रहा है। डॉक्टर कार्ड से इलाज न करने की बात कह रहे हैं। क्योंकि, इस बीमारी में आयुष्मान कार्ड पर केवल एक दिन के लिए 1500 रुपये की ही सुविधा उपलब्ध है। जबकि किडनी का इलाज महंगा है। विधायक प्रदीप शुक्ला ने बताया कि मामले में प्रशासन से बात की गई है। इलाज की पूरी व्यवस्था कराई जाएगी।

सीएमओ डॉ आशुतोष कुमार दुबे ने कहा कि रामानंद के इलाज के संबंध में जानकारी ली गई है। इलाज का इस्टीमेट तैयार कराकर शासन को भेजा जाएगा। मरीज को डायलिसिस के लिए जिला अस्पताल बुलाया गया है। मरीज के परिजनों ने शनिवार को जिला अस्पताल आने की बात कही है। जिला अस्पताल में मरीज का डायलिसिस कराया जाएगा। इसके बाद जरूरत के अनुसार अन्य इलाज किया जाएगा। जिला अस्पताल में सभी इलाज निशुल्क हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed