फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   sahaj janseva kendra

हर ग्राम पंचायत और वार्ड में होंगे दो जनसेवा केंद्र 17-49-02

Mon, 21 Sep 2020 06:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
sahaj janseva kendra
हर ग्राम पंचायत और शहरी वार्ड में होंगे दो जनसेवा केंद्र
विज्ञापन

लोगों की सुविधा और ई-गवर्नेंस को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया कदम
दो केंद्र संचालित करने की योजना को मिली मंजूरी
अमर उजाला ब्यूरो
डुमरियागंज। जिले की ग्राम पंचायत, नगर पंचायत और नगर पालिका के वार्ड में 11 जनसेवा केंद्र और खोले जाएंगे। अभी तक हर पंचायत और वार्ड में सिर्फ एक केंद्र था। केंद्र सरकार ने ई-गवर्नेंस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अब दो केंद्र संचालित करने की योजना को मंजूरी दे दी है।

प्रदेश के सभी जनपदों में सीएससी जनसेवा केंद्र प्रोजेक्ट 30 लागू हो गया है। इसमें प्रत्येक जनपद में दो जिला सेवा प्रदाता कंपनी की तैनाती की जाएगी। जिला सेवा प्रदाता कंपनी ग्राम पंचायत और शहरी वार्ड में जनसेवा केंद्र खोलेगी। सीएससी 30 में प्रत्येक ग्राम पंचायत और शहरी क्षेत्र में प्रत्येक वार्ड में दो-दो केंद्र स्थापित किए जाएंगे। अभी तक ई-डिस्ट्रिक्ट में प्रमाण पत्रों का सरकारी शुल्क 20 रुपये था। सीएचसी 30 में अब इन प्रमाणपत्रों के लिए 30 रुपये प्रति प्रमाण पत्र चुकाने होंगे। जनसेवा केंद्र संचालकों को मिलने वाला कमीशन बढ़ाया गया है। दो केंद्र होने से लोगों को सहूलियत होगी। डुमरियागंज में कार्य कर रहे बीएलई प्रतिनिधि राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि सरकार जो चाहे शुल्क तय करे, लेकिन संचालकों को कम से कम 50 फीसदी कमीशन मिलना चाहिए। ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सहज जनसेवा अजय कुमार सिंह ने बताया कि पहले एक ग्राम पंचायत में एक केंद्र खोलने का नियम था। लेकिन अब पंचायत के अन्य गांवों में भी खुलेगा। इसी तरह शहरी वार्डों में भी एक की जगह दो केंद्र खोले जाएंगे जिससे लोगों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed