फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Sadhna Singh may again contest election of District Panchayat member

पंचायत चुनाव 2021: साधना सिंह फिर लड़ सकती हैं जिला पंचायत सदस्य का चुनाव

Wed, 31 Mar 2021 12:05 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 31 Mar 2021 12:05 PM IST
सार

  • पार्टी आलाकमान से हरी झंडी मिलने के बाद तैयारी में जुटीं
  • पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के पति व भाजपा विधायक ने कैंपियरगंज में बैठक भी की

विज्ञापन
Sadhna Singh may again contest election of District Panchayat member
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह इस बार जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ सकती हैं। इसकी हरी झंडी पार्टी आलाकमान से मिल गई है। अब साधना सिंह चुनावी तैयारियों में जुटी हैं। वह कैंपियरगंज क्षेत्र के किसी एक वार्ड से चुनाव लड़ सकती हैं।

विज्ञापन


साधना सिंह 2010 से 2015 तक गोरखपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष थीं, फिर सीट ओबीसी के लिए आरक्षित कर दी गई। लिहाजा, चुनाव ही नहीं लड़ीं। इस बार जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट सामान्य हुई है। इसको देखते हुए ही जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने का मन बनाया है। सूत्रों के मुताबिक साधना सिंह के चुनाव लड़ने की हरी झंडी पार्टी आलाकमान से मिल चुकी है।
विज्ञापन


साधना पहले अध्यक्ष रहीं हैं, इसलिए इस बार भी जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए दावेदारी कर सकती हैं। बहरहाल, साधना के समर्थन में जोर-शोर से चुनाव प्रचार शुरू हो गया है। उनके पति व भाजपा विधायक फतेहबहादुर सिंह ने मंगलवार को कैंपियरगंज क्षेत्र के पंडितपुर गांव के पास महदेवा टोला में बैठक भी की। विधायक ने साफ कहा कि साधना सिंह जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रही हैं। पार्टी से हरी झंडी मिलने के बाद चुनावी तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक महिलाओं के पास रही सीट
गोरखपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी अभी तक महिलाओं के पास रही है। सबसे पहले शोभा साहनी जिला पंचायत अध्यक्ष बनी थीं। फिर सुभावती पासवान, चिंता यादव, साधना सिंह और गीतांजलि यादव अध्यक्ष बनीं।


एक अप्रैल को घोषित हो सकता है टिकट
जिला पंचायत सदस्यों का टिकट भाजपा एक अप्रैल को जारी कर सकती है। इसी सिलसिले में पार्टी की प्रदेश इकाई ने लखनऊ में बैठक भी बुलाई है। भाजपा जिला पंचायत के 68 वार्डों में चुनाव लड़ेगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed