{"_id":"60dab31f8ebc3eb4404ada00","slug":"sadhna-singh-bjp-candidate-for-post-of-zila-panchayat-president-will-be-given-certificate-of-victory-unopposed-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी जिपं अध्यक्ष चुनाव: आज होगी भाजपा प्रत्याशी साधना के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा, डीएम देंगे जीत का सर्टिफिकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी जिपं अध्यक्ष चुनाव: आज होगी भाजपा प्रत्याशी साधना के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा, डीएम देंगे जीत का सर्टिफिकेट
Tue, 29 Jun 2021 11:13 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:13 AM IST
सार
नामांकन वाले दिन ही साफ हो गई थी तस्वीर, सिर्फ औपचारिक घोषणा ही बाकी रह गई थी। डीएम कोर्ट में दिया जाएगा जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर जीत का सर्टिफिकेट।
विज्ञापन
भाजपा महिला मोर्चा की महानगर महामंत्री चित्रा देवी ने साधना सिंह से उनके आवास पर मुलाकात कर उन्हें बधाई दी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला पंचायत अध्यक्ष पद की भाजपा प्रत्याशी साधना सिंह को मंगलवार यानी आज तीन बजे निर्विरोध जीत का सर्टिफिकेट दिया जाएगा। कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कोर्ट में नाम वापसी का समय खत्म होते ही रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) के. विजयेंद्र पांडियन उन्हें निर्विरोध निर्वाचन का प्रमाण पत्र प्रदान करेंगे। नामांकन वाले दिन 26 जून को ही सिर्फ भाजपा प्रत्याशी साधना सिंह और संगीता पासवान ने ही पर्चा भरा था।
सपा के अधिकृत प्रत्याशी आलोक कुमार गुप्ता ने नामांकन से किनारा कर लिया था। उनके विकल्प के तौर पर पार्टी द्वारा घोषित किए गए प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव भी नामांकन के लिए तैयार नहीं हुए। आखिरी दिन नामांकन के कुछ घंटे पूर्व पार्टी ने जितेंद्र यादव को प्रत्याशी घोषित किया, मगर वे नामांकन नहीं कर सके।
26 जून को ही नामांकन पत्रों की जांच में प्रपत्र एक पर दस्तखत नहीं करने और अनुमोदक के जिला पंचायत सदस्य नहीं होने की वजह से प्रशासन ने संगीता पासवान का पर्चा खारिज कर दिया था। इसी के साथ साधना सिंह का जिला पंचायत अध्यक्ष बनना तय हो गया था। सिर्फ औपचारिक घोषणा और प्रमाणपत्र मिलना बाकी रह गया था। यह औपचारिकता आज संपन्न हो जाएगी।
विज्ञापन
साधना सिंह दूसरी बार जिला पंचायत अध्यक्ष की कमान समभालेंगी। इससे पर पहले वह साल 2010 से 2015 तक अध्यक्ष रही थीं। साधना सिंह कैंपियरगंज विधान सभा क्षेत्र से भाजपा विधायक फतेहबहादुर सिंह की पत्नी और पूर्व सीएम स्व. वीर बहादुर सिंह की पुत्रवधू हैं।