{"_id":"68b4985734ddca16cd0d4c44","slug":"sadar-mla-inaugurated-the-pachpokhari-gorakhpur-bus-service-gorakhpur-news-c-209-1-sgkp1039-137760-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सदर विधायक ने पचपोखरी-गोरखपुर बस सेवा का किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सदर विधायक ने पचपोखरी-गोरखपुर बस सेवा का किया शुभारंभ
Mon, 01 Sep 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 01 Sep 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
पचपोखरी में हरी झंडी दिखाकर परिवहन निगम की बस को रवाना करते हुए विधायक अंकुर राज तिवारी । स्रोत
- फोटो : संवाद
संतकबीरनगर। जिले में बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की गई है। रविवार को सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने पचपोखरी से गोरखपुर तक चलने वाली बस सेवा काे हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। यह बस सुबह आठ बजे पचपोखरी से रवाना होगी और एक फेरा लगाएगी। इस बस सेवा की शुरुआत से पचपोखरी से खलीलाबाद तक की दूरी अब यात्री मात्र 21 रुपये खर्च कर हो सकेगी। वहीं गोरखपुर तक के सफर में भी यात्रियों को सुलभ एवं किफायती परिवहन सुविधा मिलेगी।
विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि ग्रामीण अंचल के लोगों को अब गोरखपुर व खलीलाबाद तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त खर्च नहीं उठाना पड़ेगा। इस नई बस सेवा से छात्रों, व्यापारियों और आम जनता को सीधे लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार जनहित में लगातार परिवहन सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रही है।
बस सेवा की शुरुआत पर क्षेत्रीय लोगों ने हर्ष व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता देवेंद्र मिश्रा, छेदीलाल यादव, एआरएम बस्ती आयुष भटनागर, संजय तिवारी, कांटे मंडल अध्यक्ष रामनयन शर्मा, पचपोखरी मंडल अध्यक्ष भगवान दास, राम सागर राय, इंद्रजीत तिवारी, त्रियुगी नारायण दुबे, राघवेंद्र पांडेय, मनीष श्रीवास्तव मौजूद रहे।