फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   bansgaon condidate Sadal burst into tears after knowing the final results of the elections in Gorakhpur

Gorakhpur News: चुनाव का अंतिम परिणाम जानने के बाद फफक पड़े सदल प्रसाद, इतने मत मिले थे अवैध

Wed, 05 Jun 2024 12:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 05 Jun 2024 12:05 PM IST
विज्ञापन
bansgaon condidate Sadal burst into tears after knowing the final results of the elections in Gorakhpur
फफक पड़े थे बांसगांव प्रत्यासी सदल प्रसाद - फोटो : अमर उजाला
बांसगांव लोकसभा चुनाव की मतगणना के प्रथम चक्र से ही भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखी गई। पोस्टल बैलेट में करीब 500 की लीड और प्रथम चक्र में लीड के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ गया था।
विज्ञापन


दोपहर बाद तीन बजे मामूली वोट से पीछे होने की जानकारी होने पर सदल प्रसाद मतगणना स्थल पर पहुंचे और एजेंटों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया। चुनाव का अंतिम परिणाम जानने के बाद वह फफक पड़े।
विज्ञापन


32वें व 33वें चक्र की घोषणा में मतों में हेरफेर का आरोप लगाने पर उनकी आपत्ति पर दोबारा मतों के आंकड़ों को दुरुस्त कराया गया, लेकिन वह भी काम नहीं आया। आरओ द्वारा अंतिम चुनाव परिणाम घोषित करते हुए भाजपा प्रत्याशी कमलेश पासवान को 4540 मतों से विजयी घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीत की घोषणा होने पर सदल प्रसाद आरओ के पास पहुंचे और अपनी आपत्ति दर्ज कर फफक पड़े। इसके बाद जहां भाजपा कार्यकर्ता जय श्रीराम का नारा लगाने लगे, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी ने विरोध व्यक्त करते हुए वह मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर पुनर्मतगणना की मांग की है। इसके बाद कांग्रेसी जिलाधिकारी आवास के सामने पहुंचे कर सड़क जाम कर दिए। हालांकि पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए उनको वहां से हटा दिया।

बांसगांव लोकसभा सीट की मतगणना सुबह करीब 8:30 बजे शुरू हुई। पहले राउंड से ही भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखी गई। शुरुआती तीन चरण में कांग्रेस प्रत्याशी सदल प्रसाद आगे रहे। इसके बाद कभी भाजपा तो कभी कांग्रेस मामूली वोट से आगे-पीछे होती रही।

इसे लेकर मतगणना में लगे दोनों दलों के एजेंट काफी सतर्क रहें। पहले तो कांग्रेसियों ने धीमी गति से मतगणना करने का आरोप लगाया। शुरू से ही बांसगांव लोकसभा क्षेत्र की चक्रवार घोषणा नहीं करने पर उन्होंने आक्रोश जताया। शाम पांच बजे 32वें चक्र की घोषणा करते हुए भाजपा को 424027 वोट और कांग्रेस को 418814 वोट मिलने की घोषणा की गई।

इसके बाद 33वें चरण में भाजपा को 422090 वोट और कांग्रेस को 417685 वोट मिलने की घोषणा की गई। इसके बाद कांग्रेसियों ने मतों में हेरफेर का आरोप लगाकर आपत्ति दर्ज कराई। इस पर भाजपा कार्यकर्ता मतगणना स्थल पर नारेबाजी करने लगे।

bansgaon condidate Sadal burst into tears after knowing the final results of the elections in Gorakhpur
कमलेश पासवान के विजेता होने की सूचना पर विरोध कर रिकाउंटिंग की मांग करते इंडी प्रत्याशी सदर प्रसाद - फोटो : अमर उजाला
हंगामा को देखते हुए पुलिस बुला ली गई। इसके बाद आंकड़ों को दोबारा दुरुस्त कर चक्रवार घोषणा कर भाजपा प्रत्याशी को 4540 मतों से विजयी होने की घोषणा की गई। भाजपा प्रत्याशी की जीत की घोषणा होने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी व कार्यकर्ताओं ने नाराजगी व्यक्त की। कांग्रेस प्रत्याशी सदल प्रसाद ने मतगणना में हेराफेरी का आरोप लगाते हुए पुनर्मतगणना कराने की मांग की है। हालांकि पुलिस ने सबको समझाकर मतगणना स्थल से हटा दिया।

ईवीएम खराब होने पर हुई वीवी पैड की गिनती
बांसगांव लोकसभा चुनाव के दौरान बरहज विधानसभा की बूथ संख्या 108 की ईवीएम खराब होने पर दूसरी ईवीएम को लगाया गया था। एक ईवीएम में पड़े 376 मतों की गणना तो हो गई, लेकिन दूसरी ईवीएम के नहीं खुलने पर उसकी गणना नहीं हो सकी। बाद में खराब ईवीएम के वीवी पैड की पर्ची की गिनती कराई गई। इसके बाद अंतिम रिजल्ट देर शाम करीब सात बजे घोषित किया गया।

नारेबाजी करने से रोकने पर पुलिस से उलझे भाजपा कार्यकर्ता
बांसगांव की मतगणना के दौरान कांटे की टक्कर के बीच भाजपा कार्यकर्ता पांच विधानसभा क्षेत्र में मिली सीटों को जोड़ने-घटाने में लगे हुए थे। तीन विधानसभा क्षेत्र चिल्लूपार, बांसगांव और बरहज में पीछे रहने के बाद चौरीचौरा और रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में मिले लीड के जोड़ घटाने में लग गए थे।

इस बीच दिन में करीब 3:30 बजे मतगणना स्थल पर ही भाजपा समर्थक जोड़ घटना के बाद मामूली 166 वोट से जीत की ओर बढ़त पर उछल पड़े और नारेबाजी करने लगे। एसपी सिटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो वह उनसे उलझ गए। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि आज जो पार्टी जीत के लिए संघर्ष कर रही है। उसके लिए प्रशासन भी कहीं ना कहीं जिम्मेदार है।

पोस्टल बैलेट का 596 मत मिला अवैध
बांसगांव लोकसभा क्षेत्र में पोस्टल बैलेट की मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी सदल प्रसाद ने अपने प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी कमलेश पासवान से 506 वोट अधिक प्राप्त किया। कमलेश को पोस्टल बैलेट में 1165 मत मिले जबकि सदल प्रसाद को 1671 मत मिला। वहीं, 596 मत अवैध मिला। जबकि 15 मत नोटा को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed