फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Rural stadium to be built in Sahajanwan with Rs 10 crore

Gorakhpur News: सहजनवां में 10.43 करोड़ रुपये से बनेगा ग्रामीण स्टेडियम, शासन से मिली प्रस्ताव की मंजूरी

Wed, 15 Mar 2023 11:33 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 15 Mar 2023 11:33 AM IST
सार

जिला युवा कल्याण अधिकारी अमित कुमार सिंह सहजनवां में 10.43 करोड़ रुपये लागत से बनने वाले ग्रामीण स्टेडियम के निर्माण के लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है। वहीं बड़हलगंज ग्रामीण स्टेडियम में खेल से संबंधित सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए 1.12 करोड़ रुपये मिले हैं।

विज्ञापन
Rural stadium to be built in Sahajanwan with Rs 10 crore
खेल स्टेडियम। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले के सहजनवां में स्थित भोला राम मस्करा इंटर कॉलेज के खाली पड़ी तीन एकड़ जमीन पर 10.43 करोड़ की लागत से ग्रामीण स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। मंगलवार को युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के इस प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिल गई है। स्टेडियम निर्माण के लिए यूपीपीसीएल को कार्यदायी संस्था बनाया गया है।

विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभा को निखारने के लिए इंटर कॉलेज की खाली पड़ी 2.146 हेक्टेयर जमीन पर ग्रामीण स्टेडियम के निर्माण के लिए महानिदेशक युवा कल्याण विभाग को प्रस्ताव भेजा गया था। स्टेडियम निर्माण के लिए 10 करोड़ 43 लाख 75 हजार रुपये अवमुक्त करते हुए यूपीपीसीएल को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। शीघ्र ही निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


स्टेडियम के मल्टीपरज हॉल में कुश्ती, कबड्डी, टेनिस, बैडमिंटन, टेबल टेनिस आदि खेल खेलने की व्यवस्था होगी। रनिंग ट्रैक, शूटिंग रेंज, खिलाड़ियों के लिए चेंज रूम, पार्किंग आदि की भी व्यवस्था होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बड़हलगंज ग्रामीण स्टेडियम के लिए मिले 1.12 करोड़ रुपये

बड़हलगंज स्थित ग्रामीण स्टेडियम में खेल से जुड़ी अन्य सुविधाओं को उपलब्ध कराने के लिए शासन से 1.12 करोड़ रुपये मिले हैं। उधर, ब्रह्मपुर ब्लॉक के डुबौली में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम का निर्माण तकरीबन पूरा हो चुका है। जल्द ही उसे युवा कल्याण विभाग को हस्तांतरित कर दिया जाएगा।

बांसगांव और बरहज में भी बनेगा स्टेडियम
बांसगांव और बरहज विधानसभा में भी एक-एक ग्रामीण स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 12 मार्च को कौड़ीराम में सांसद खेल स्पर्धा के समापन समारोह में इसकी घोषणा कर चुके हैं। इसके बाद से विभाग आवश्यक कार्यवाही में जुट गया है।

जिला युवा कल्याण अधिकारी अमित कुमार सिंह सहजनवां में 10.43 करोड़ रुपये लागत से बनने वाले ग्रामीण स्टेडियम के निर्माण के लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है। वहीं बड़हलगंज ग्रामीण स्टेडियम में खेल से संबंधित सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए 1.12 करोड़ रुपये मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed