{"_id":"646273f438d91ac47c0152d6","slug":"ruckus-of-the-candidates-for-not-releasing-the-panel-for-appointment-in-railways-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-169156-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रेलवे में नियुक्ति के पैनल जारी न करने पर अभ्यर्थियों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रेलवे में नियुक्ति के पैनल जारी न करने पर अभ्यर्थियों का हंगामा
विज्ञापन
फोटो
रेलवे में नियुक्ति के पैनल जारी न करने पर अभ्यर्थियों का हंगामा
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। रेलवे में टेक्नीशियन की प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों का पैनल जारी न किए जाने से नाराज अभ्यर्थियों ने सोमवार को रेलवे भर्ती बोर्ड कार्यालय के सामने हंगामा किया। आरपीएफ जवानों ने समझा बुुझाकर शांत कराया। इसके बाद सभी अभ्यर्थी लौट गए।
नाराज अभ्यर्थियों का कहना था कि 10 माह से अधिक समय गुजरने के बाद भी रेलवे प्रशासन ने तैनाती के लिए पैनल नहीं बनाया है। इससे उनकी नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है। कई बार अधिकारियों से मिला जा चुका है, लेकिन नियुक्ति को लेकर रेल प्रशासन गंभीर नहीं है। हमारा भविष्य दांव पर है। प्रदर्शन करने वालों में सौरभ, राजेेश, बीरबल, सुप्रा संता, रिंकू आदि मौजूद रहे।