फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ruckus in gorakhpur municipal corporation

गोरखपुर नगर निगम: सपा पार्षद ने दफ्तर में घुसकर की उपनगर आयुक्त से बदसलूकी, मुकदमा दर्ज

Wed, 13 Oct 2021 09:55 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 13 Oct 2021 09:55 PM IST
सार

बेतियाहाता से पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी पर गालीगलौज करने और जूता निकाल कर मारने की धमकी देने का आरोप

विज्ञापन
ruckus in gorakhpur municipal corporation
विरोध प्रदर्शन करते नगर निगम के कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर बेतियाहाता वार्ड से सपा पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी पर आरोप है कि उन्होंने बुधवार को नगर निगम कार्यालय में घुसकर उपनगर आयुक्त संजय शुक्ला से बदसलूकी की। यह भी आरोप है कि पार्षद ने सरकारी फाइलें फाड़कर फेंक दीं। साथ ही गालीगलौज करते हुए जूते से मारने की कोशिश की।

विज्ञापन


पार्षद पर अभियंता अशोक सिंह, अमीन अवध किशोर व स्टेनो दयाराम चौरसिया से भी बदसलूकी करने का आरोप है। नगर निगम के कुछ कर्मचारियों व पार्षदों ने बीच-बचाव करके मामला शांत कराया, लेकिन देर शाम उपनगर आयुक्त ने कोतवाली में तहरीर दे दी। पुलिस ने सरकारी कामकाज में बाधा, नुकसान पहुंचाने और धमकी देने की धारा में केस दर्ज किया है। दूसरी तरफ, घटना पर नगर निगम के कर्मचारियों ने कड़ी नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि नगर निगम के उपनगर आयुक्त से बदसलूकी पर सपा पार्षद के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। ऐसा नहीं हुआ तो कामकाज ठप कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक सपा पार्षद विश्वजीत सफाई संबंधित शिकायत लेकर उपनगर आयुक्त संजय शुक्ला के पास गए और वार्ड में दो बड़े-बड़े डस्टबिन रखवाने की मांग की। इस पर उपनगर आयुक्त संजय शुक्ला ने असमर्थता जताई। उन्होंने कहा कि तत्काल डस्टबिन की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। कोतवाली में दी गई तहरीर के मुताबिक पार्षद मामूली बात पर नाराज हो गए और आपा खो बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा पार्षद ने उपनगर आयुक्त की मेज पर रखीं फाइलें फेंक दीं और फाड़ दिया। भद्दी-भद्दी गालियां दीं और जूता निकालकर मारने के लिए खड़े हो गए। यह देख अवर अभियंता अशोक सिंह व अमीन अवध किशोर श्रीवास्तव, स्टेनो दयाराम चौरसिया बीच-बचाव करने आए। आरोप है कि पार्षद ने बीच बचाव करने वालों को भी नहीं बख्शा और उनसे मारपीट करने का प्रयास किया। जब बवाल हुआ, तब उपनगर आयुक्त के कार्यालय में पार्षद बृजेश सिंह छोटू और राजेश तिवारी मौजूद थे।

पार्षदों ने बीच-बचाव करके सपा पार्षद को कार्यालय से बाहर किया। इस घटना की सूचना तत्काल नगर आयुक्त अविनाश सिंह के साथ कमिश्नर व डीएम को दी गई। देरशाम उपनगर आयुक्त की तरफ से कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर के मुताबिक धमकी दी गई कि नगर निगम में पार्षद के हिसाब से काम करना होगा अन्यथा परिणाम अच्छा नहीं होगा।

सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ कोतवाली पहुंचे नगर निगम

घटना की जानकारी मिलने पर नगर आयुक्त अविनाश सिंह तत्काल नगर निगम आए और मामले की जानकारी जिला प्रशासन को दी। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्तव और सीओ कोतवाली नगर निगम आए। उन्होंने उपनगर आयुक्त संजय शुक्ला से घटना की जानकारी ली।  

उपनगर आयुक्त से बदसलूकी पर कर्मचारी लामबंद, नारेबाजी
उप नगर आयुक्त संजय शुक्ला से विवाद के बाद नगर निगम कर्मचारी लामबंद हो गए। सबने एकजुट होकर कार्यालय परिसर में सभा की और सपा पार्षद के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग रखी। साथ ही पार्षद के खिलाफ नारेबाजी की। नगर निगम कर्मचारी समन्वय समिति के अध्यक्ष राम प्रकाश सिंह ने कहा कि नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी लगन और ईमानदारी से काम रहे हैं। फिर भी बदसलूकी की जा रही है। इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। नगर निगम के अधिकारी के साथ कार्यालय में घुसकर बदसलूकी निंदनीय है। इस मामले में प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो शहर की साफ-सफाई व्यवस्था ठप कर दी जाएगी।  

बेतियाहाता सपा पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी ने कहा कि सिर्फ अपने वार्ड की समस्या को लेकर उपनगर आयुक्त के पास गया था। किसी तरह का कोई अभद्र व्यवहार नहीं किया है। किसी भी गलत शब्द का इस्तेमाल नहीं किया है। जिस कार्यालय कक्ष की बात कही जा रही है, उसमें कुछ पार्षद भी मौजूद थे। नगर निगम के सीसीटीवी कैमरे की जांच कराई जा सकती है। इससे पूरा सच सामने आ जाएगा।

नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि नगर निगम में हुई घटना अत्यंत ही निंदनीय है। ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए। किसी भी व्यक्ति को नगर निगम के किसी भी कर्मचारी या अधिकारी के साथ बदसलूकी की इजाजत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed