फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Ruckus due to gunshot of bank guard in Deoria

देवरिया: अचानक गोली चलने से दहला बैंक परिसर, मची अफरा-तफरी, जानिए क्या है पूरा मामला

Tue, 31 Aug 2021 12:36 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Tue, 31 Aug 2021 12:36 PM IST
विज्ञापन
Ruckus due to gunshot of bank guard in Deoria
पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
देवरिया शहर में रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित बैंक ऑफ इंडिया में मंगलवार की सुबह उस वक्त अफरा- तफरी मच गई जब बैंक खुलने से महज चंद मिनट पहले ही निजी गार्ड के बंदूक से साफ करते समय गोली चल गई। जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, रेलवे माल गोदाम के ठीक सामने की गली में बैंक आफ इंडिया स्थित है। सुबह करीब 10:00 बजे बैंक का मुख्य चैनल बंद कर कर्मचारी आवश्यक कार्य निपटा रहे थे। इसी दौरान बैंक के निजी गार्ड हरे राम प्रसाद बंदूक साफ कर रहे थे। अचानक टाइगर दबने से गोली चल गई।
विज्ञापन


गोली की आवाज से आसपास के लोग सहम गए। तेज आवाज होने से लोगों की भीड़ जुट गई। संयोग रहा कि बैंक का चैनल बंद होने के कारण लोग अभी बाहर ही खड़े थे। अंदर कर्मचारी थे। गोली चलने से निजी गार्ड के बगल में खड़ा एक बुजुर्ग बाल-बाल बच गया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच गई और जांच-पड़ताल में जुट गई। चौकी प्रभारी सुभाष पांडे ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी कुछ दिन पहले हुई थी घटना
शहर के राघव नगर में स्थित सिंडीकेट बैंक में एक सप्ताह पहले होमगार्ड जवान श्रीकिशुन यादव बैंक ड्यूटी पर थे। इसी दौरान बैंक के निजी गार्ड की बंदूक से गोली चल गई और होमगार्ड जवान घायल हो गए। जिनका इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed