फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   RTPCR and antigen kit will not give correct testing result of corona new virus

आरटीपीसीआर और एंटीजन किट को धोखा दे सकता है कोरोना का नया वायरस, जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ

Sat, 26 Dec 2020 12:24 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 26 Dec 2020 12:24 PM IST
विज्ञापन
RTPCR and antigen kit will not give correct testing result of corona new virus
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Amar Ujala
कोरोना वायरस से दुनिया में लगातार लोग प्रभावित हो रहे हैं। वहीं ब्रिटेन में म्यूटेट होकर तैयार हुआ कोरोना का नया प्रकार स्वास्थ विभाग के लिए अबूझ पहेली बनता जा रहा है। वायरस में हुए नए म्यूटेशन के बाद से विशेषज्ञ चिंतित हो गए हैं। विशेषज्ञ मान रहे हैं कि नया वायरस आरटीपीसीआर और एंटीजन किट से जांच को भी धोखा दे सकता है। इतना ही नहीं अगर संक्रमित की पहचान हुई तो भी नए या पुराने वायरस की पहचान सिर्फ जीन सीक्वेंसिंग से हो सकेगी। जीन सीक्वेंसिंग के लिए नमूना एनआईवी पुणे भेजा जाएगा।
विज्ञापन


गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी के विभागाध्यक्ष डॉ. अमरेश सिंह ने बताया कि नए वायरस के जीन में बदलाव हो चुका है। आरटीपीसीआर और एंटीजन में पुराने वायरस के फीचर अपलोड हैं। यह मशीनें अभी तक पुराने वायरस की ही जीन सीक्वेंसिंग को पकड़ने में सक्षम हैं। ऐसे में यह आशंका है कि नया वायरस से संक्रमित का नमूना निगेटिव आ जाए, ठोस तौर पर नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन


डॉ अमरेश ने बताया कि ब्रिटेन में विकसित हुए नए वायरस के संक्रमित का पता करना भी कठिन चुनौती है। यूके की तरफ से आ रहे लोगों में अगर कोई पॉजिटिव मिलेगा तो उसके नमूने को जीन सीक्वेसिंग के लिए एनआईवी पुणे में भेजा जाएगा। वहां से रिपोर्ट मिलने के बाद ही तय हो सकेगा कि संबंधित व्यक्ति नए वायरस से संक्रमित है या पुराने से। इसमें समय भी अधिक लगेगा। यह खर्चीली भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed