{"_id":"5e623ab68ebc3eebb63aebe7","slug":"rto-office-address-changed-now-new-gida-sector-five-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर के आरटीओ कार्यालय का बदला पता, 31 मार्च से यहां होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर के आरटीओ कार्यालय का बदला पता, 31 मार्च से यहां होगा काम
Fri, 06 Mar 2020 05:27 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 06 Mar 2020 05:27 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अप्रैल से ड्राइविंग लाइसेंस, फिटनेस या गाड़ियों से जुड़े किसी काम के लिए आरटीओ दफ्तर जाना पड़े तो इस कार्यालय का नया पता नोट कर लें। गीडा के सेक्टर- पांच में 5.73 करोड़ की लागत से बने नए भवन में आरटीओ दफ्तर 31 मार्च तक शिफ्ट हो जाएगा। करीब 45 साल के बाद इस महत्वपूर्ण विभाग का पता बदल जाएगा। डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि नए भवन का निर्माण कार्य तकरीबन पूरा हो चुका है।
उधर आरटीओ (प्रशासन) भीमसेन सिंह ने बताया कि कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग की तरफ से बृहस्पतिवार को भेजी गई रिपोर्ट के मुताबिक सात मार्च को ही निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। मगर विभाग यह मान के चल रहा है कि इस महीने के आखिरी तक हर हाल में निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद दफ्तर शिफ्ट करने का काम शुरू हो जाएगा।
गीडा में आरटीओ दफ्तर की नई इमारत का काम 15 अक्टूबर 2018 को शुरू हुआ था। इसी तरह लोनिवि की रिपोर्ट के मुताबिक चरगांवा में बन रहे ड्राईवर प्रशिक्षण केंद्र का काम भी 85 फीसदी पूरा हो गया है। लोनिवि ने 31 मार्च तक यह निर्माण भी पूरा होने का दावा किया है। 4.89 करोड़ से प्रस्तावित यह परियोजना 15 नवंबर 2018 को शुरू हुई थी।