फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   rss starts campaign to collect positive public review in citizenship amendment act

नागरिकता संशोधन कानून पर जनसमर्थन जुटाएगा RSS, बैठक में तय हुआ एजेंडा

Sat, 04 Jan 2020 10:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 04 Jan 2020 10:41 PM IST
विज्ञापन
rss starts campaign to collect positive public review in citizenship amendment act
संघ प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : एएनआई
भाजपा के साथ ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) और उसके अनुसांगिक संगठन भी नागरिकता संशोधन कानून पर जनसमर्थन जुटाएंगे। इस सिलसिले में भाजपा के साथ आरएसएस की समन्वय समिति की बैठक हो चुकी है।
विज्ञापन


तय हुआ कि विहिप, बजरंग दल, सेवा भारती, महिला संघ और मजदूर संघ की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। सार्वजनिक स्थानों पर अलग-अलग कार्यक्रम होंगे।

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत 23 से 27 जनवरी के बीच गोरखपुर में रहेंगे। वह आरएसएस के प्रांतीय (गोरक्ष प्रांत, कानपुर प्रांत, अवध प्रांत और वाराणसी प्रांत) सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इससे पहले ही संघ के प्रांत पदाधिकारियों ने नागरिकता संशोधन कानून पर जनसमर्थन जुटाने की मुहिम पर काम शुरू कर दिया है। गत शुक्रवार को समन्वय समिति की बैठक में तय हुआ था कि संघ और उससे जुड़े संगठन रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन सहित अन्य जगहों पर जागरूकता अभियान चलाएंगे।
विज्ञापन


12 जनवरी को सभी विकास खंडों में रैलियां होंगी। हर जिले के प्रभारी नामित कर दिए गए हैं। संघ के सूत्रों के अनुसार सीएए के साथ ही एनआरसी के फायदे भी गिनाए जाएंगे। जनता को बताया जाएगा कि नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी देशहित, समाजहित में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कानून से किसी भारतीय का नुकसान नहीं होगा। इसको लेकर भ्रम फैलाने का काम किया गया। प्रांत सम्मेलन में भी इन मुद्दों को रखा जाएगा। क्षेत्र, प्रांत कार्यकारिणी के सदस्य, पदाधिकारियों से कहा जाएगा कि अपने अपने क्षेत्रों में कानून के फायदे गिनाएं। जनता को बताएं कि कानून से किसी जाति, धर्म का नुकसान नहीं होगा। यह देश, समाज को आगे बढ़ाना वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed