फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   RSS chief Mohan Bhagwat will arrive today on a three-day visit in Gorakhphur

Gorakhpur News: तीन दिवसीय प्रवास पर आएंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत, संगठन के चार कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Sat, 14 Feb 2026 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 14 Feb 2026 02:28 AM IST
सार

शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की समीक्षा व योजना रचना पर चर्चा करेंगे। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी बांट दी गई है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, गोरक्ष प्रांत के प्रचार विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, संघ प्रमुख डॉ मोहन भागवत 14 फरवरी की शाम को फ्लाइट से आएंगे और एयरपोर्ट से सीधे राजेंद्रनगर स्थित संघ कार्यालय माधव धाम पहुंचेंगे।

विज्ञापन
RSS chief Mohan Bhagwat will arrive today on a three-day visit in Gorakhphur
सर संघचालक डॉ. मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक डॉ. मोहन भागवत शनिवार की शाम को तीन दिवसीय प्रवास पर गोरखपुर आएंगे। वह संघ के शताब्दी वर्ष पर आयोजित होने वाले चार कार्यक्रमों में शामिल होंगे। अपने तीन दिवसीय प्रवास के दौरान संघ प्रमुख जिला, विभाग और प्रांत कार्यकारिणी के लोगो के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन


शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की समीक्षा व योजना रचना पर चर्चा करेंगे। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी बांट दी गई है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, गोरक्ष प्रांत के प्रचार विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, संघ प्रमुख डॉ मोहन भागवत 14 फरवरी की शाम को फ्लाइट से आएंगे और एयरपोर्ट से सीधे राजेंद्रनगर स्थित संघ कार्यालय माधव धाम पहुंचेंगे।
विज्ञापन

शाम को संघ के प्रांत पदाधिकारियाओं और विशिष्ट लोगों से मुलाकात करेंगे। प्रवास के दूसरे दिन 15 फरवरी, रविवार को सुबह 9:30 बजे से सामाजिक सद्भाव बैठक को संबोधित करेंगे, जिसमें पूरे प्रांत से विभिन्न जाति, वर्गों और सामाजिक सद्भाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले प्रमुख सामाजिक लोग शामिल होंगे। इस दौरान वे लोगों से संवाद स्थापित कर सामाजिक समरसता के विषय पर विचार साझा करेंगे।

इसी दिन अपराह्न 3:00 बजे से आयोजित प्रमुख जन गोष्ठी में शामिल होंगे, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों के प्रमुख जन सम्मिलित होंगे। इस दौरान संघ प्रमुख का संबोधन भी होगा। गोष्ठी में विभिन्न वर्गों और क्षेत्रों से प्रमुखजन की उपस्थिति रहेगी। संगोष्ठी में समाज के विविध घटकों के बीच पारस्परिक विश्वास, समन्वय और सहयोग को सुदृढ़ करने पर विशेष चर्चा होगी।

प्रवास के तीसरे दिन 16 फरवरी को सुबह 9:30 बजे से कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। बैठक में शताब्दी वर्ष के अब तक हुए कार्यक्रमों की समीक्षा और आगे होने वाले कार्यक्रम की योजना-रचना पर चर्चा की जाएगी। बैठक में जिला टोली, विभाग टोली और प्रांत कार्यकारिणी के कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। संघ प्रमुख इसी दिन पांच बजे कुटुंब स्नेह मिलन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसमें गोरखपुर महानगर के सभी 20 नगर, चौरीचौरा, गोरखपुर ग्रामीण के जिलास्तरीय कार्यकर्ता व नगर, जिला, विभाग प्रांत कार्यकारिणी प्रवासी उनके परिवार के लोग भी मौजूद रहेंगे। इस कुटुम्ब स्नेह मिलन कार्यक्रम को सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत संबोधित करेंगे और कुटुंब प्रबोधन का विषय कार्यकर्ताओं और उनके परिवार के बीच रखेंगे। रात में वे गोरखपुर से रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed